फॉर्मल इवनिंग के लिए पॉकेट गाउन जरूर करें ट्राय

फॉर्मल इवनिंग के लिए पॉकेट गाउन जरूर करें ट्राय

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आज कर फॉर्मल इवनिंग ड्रेस में गाउन्स काफी फैशन में हैं। इससे आपको काफी स्टआइलिश लुक तो मिलता ही है, साथ ही आपको  इसमें आपको कई तरह की वैराइटी देखने को मिलती है और खुद भी इसमें कई एक्सीपेरिमेंट कर सकते हैं, लेकिन आज कल गाउन में पॉकेट गाउन काफी ट्रेंड में हैं। जो ढेर सारे गाउन्स में अलग नजर आता हैं और अपको डिफरेंट लुक देता है। खास मौकों पर पहनना हो या फिर रोजाना की बात आप इसे बखूबी कैरी कर सकती हैं। पॉकेट गॉउन में कई वैराइटी मौजूद है। आज हम गाउन और इनकी वैराइटीज के बारे में जानेंगे।

                                     

फ्यूजन स्टाइल का ट्रेंड 

अगर आप फैशन में लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने वालों में से हैं, तो अपने वॉर्डरोब में पॉकेट गाउन को जरूर शामिल करें। हालांकि पहले गाउन ड्रेस फॉर्मल इवेंट्स तक ही सीमित थी, लेकिन अब ये एक पॉपुलर इवनिंग वियर है। यही वजह है कि इन दिनों तमाम डिजाइनर्स इस ड्रेस के साथ हर रोज नए प्रयोग कर रहे हैं। 

-गाउन का ये नया स्टाइल बेहद आरामदायक है। वहीं पॉकेट लगने से ये ज्यादा स्टाइलिश लगने लगा है।

-पॉकेट गाउन एक ऐसी ड्रेस है, जो स्टाइलिश लुक देती है। इसे पार्टी और किसी फॉर्मल इवेंट पर भी पहना जा सकता है। 

- गाउन का यह नया वर्जन इंटरनैशनल लेवल पर भी अपनी जगह बना चुका है और ईस्ट-वेस्ट के फैशन को जोड़ने की ये एक अहम कड़ी है। 

- इस ड्रेस का फ्लो इसे स्पेशल बनाता है, तो ग्रीन, रेड, बरगंडी, पर्पल, यलो जैसे ब्राइट इंडियन कलर्स इसमें खूब पसंद किए जा रहे हैं। फिलहाल इसमें शिफॉन और क्रेप के साथ वेलवेट वर्क पसंद किया जा रहा है। 

                      

- इसमें गाउन की डिजाइनिंग के हिसाब से एक या दो पॉकेट दिए गए हैं। स्टाइलिश लुक देने में ये आपके खूब काम आ सकता है। वैसे, इसमें डिमांड दो पॉकेट की बनी हुई है। 

- पॉकेट गाउन से आप बॉडी कर्व्स को बखूबी हाइलाइट कर सकती हैं। 

- इसमें आपको स्ट्रेट फिटिंग गाउन भी मिलेंगे, तो वहीं कट्स व ट्रिम पर ज्यादा काम देखने को मिलेगा। इसकी फिटिंग सिल्क फैब्रिक में ज्यादा अच्छी आती है। 

- क्रेप, शिफॉन और जॉर्जेट में भी पॉकेट गाउन काफी आकर्षक लगता है। फिलहाल इसमें पैचवर्क, जरदोजी, सिल्वर और स्टोन वर्क भी खासे ट्रेंड में हैं। 

Created On :   2 Dec 2017 5:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story