करोड़पति बनते हैं इस राशि के लोग, कहीं आप भी तो नहीं शामिल

forbes list, people of this zodiac, Millionaire and a lot of money
करोड़पति बनते हैं इस राशि के लोग, कहीं आप भी तो नहीं शामिल
करोड़पति बनते हैं इस राशि के लोग, कहीं आप भी तो नहीं शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ अपने कर्म पर भरोसा करते हैं तो कुछ किस्मत पर। किसी की किस्मत साथ देती है तो किसी के कर्म उसे उंचाईयों पर ले जाते हैं, लेकिन दोनों ही चीजों पर विश्वास करने वाले लाखों करोड़ों लोग करोड़पति बनने का सपना भी देखते हैं। ये सपना सबका पूरा नहीं होता, लेकिन जिनका पूरा होता है वे दुनिया में अलग पहचान और नाम रखते हैं। हालांकि इस मामले में ज्योतिष विज्ञान अपनी एकमात्र राय खता है और किस्मत को ही धनवान बनने के लिए प्रबल मानता है। 

वर्ल्ड की जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स ने बीते दिनों अरबपतियों की एक सूची जारी की, जिसमें धनवान बनने का बहुत बड़ा रहस्य भी सामने आ गया। ये सीक्रेट था एक विशेष राशि के लोगों का, जिसके ज्यादातर जातक अरबपति थे और फोर्ब्स की इस लिस्ट में बेहतरीन पायदान पर। 

12.5 फीसदी

अरबपतियों की इस लिस्ट को राशि के आधार पर देखा जाए तो कुंभ राशि के लोग इसमें ज्यादा थे। कुंभ राशि के जातकों की संख्या करीब 12.5 फीसदी थी वहीं वृषभ राशि के लोगों की संख्या 10.3 फीसदी, मकर राशि वाले 10 फीसदी, सिंह राशि के जातकों की संख्या 9.8 फीसदी थी। फोब्र्स हर साल 100 दुनिया के अमीर लोगों के लिस्ट जारी करता  है। उसमें ये बात सामने आई है।

कुंभ राशि के जातक 

कुंभ राशि का स्थान पिंडली में होता है। इसके कारक ग्रह गुरु,शुक्र और शनि माने गए हैं। वायु तत्व प्रधान कुंभ राशि का स्वामी शनि है। भाग चर है और कुंभ लग्न की बाधक राशि सिंह तथा ग्रह सूर्य है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है। ये स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं। इन्हें कोई दबा नहीं सकता। ये दूसरों की बजाए ज्यादा मौलिकता के धनी होते हैं। 

Created On :   15 Sept 2017 9:10 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story