गूगल पर ट्रंप न्यूज सर्च करो तो सिर्फ निगेटिव न्यूज़ आती हैं: डोनाल्ड ट्रंप

Google search results for Trump News only shows Fake News: trump
गूगल पर ट्रंप न्यूज सर्च करो तो सिर्फ निगेटिव न्यूज़ आती हैं: डोनाल्ड ट्रंप
गूगल पर ट्रंप न्यूज सर्च करो तो सिर्फ निगेटिव न्यूज़ आती हैं: डोनाल्ड ट्रंप
हाईलाइट
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिया गूगल को आड़े हाथ।
  • गूगल पर हमेशा ट्रंप के खिलाफ निगेटिव न्यूज़ होती है प्रकाशित।
  • ट्रंप की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा गूगल।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा, "गूगल पर हमेशा उनके खिलाफ निगेटिव न्यूज़ का प्रकाशन ही किया जाता है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि गूगल जानबूझकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की मेनस्ट्रीम मीडिया पर भी निशाना साध चुके हैं। इसके बाद अमेरिका के तकरीबन 100 अखबारों के संपादकों ने उनके खिलाफ संपादकीय लिखकर मुहिम चलाई थी।

मंगलवार को ट्रंप ने ट्वीट किया, "गूगल में ट्रंप न्यूज सर्च करने पर सिर्फ फेक न्यू मीडिया के विचार और रिपोर्ट मिलती हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो मेरे साथ दूसरे कुछ लोगों के खिलाफ भी इन लोगों ने कट्टर रूख अपना रखा है। यही कारण है कि हमारे ऊपर प्रकाशित किए गए सभी समाचार आमतौर पर निगेटिव ही होते हैं। उन्होंने कहा कि झूठा सीएनएन इसमें नंबर वन पर है। कंजर्वेटिव और रिपब्लिक मीडिया के साथ निष्पक्ष मीडिया को चुप करा दिया जाता है। ट्रंप ने कहा कि ट्रंप न्यूज सर्च करने पर 96 प्रतिशत परिणाम लेफ्ट विंग मीडिया के ही आते हैं।

Created On :   29 Aug 2018 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story