अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या

Indian-origin businessman shot dead in north carolina,USA
अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या

डिजिटल डेस्क,कैरोलिना। अमेरिका में एक भारतीय मूल के बिजनेसमैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक आकाश तलाटी को नॉर्थ कैरोलिना में उन्हीं के क्लब में गोली मारी गई। 40 वर्षीय आकाश आनंद आर्ट्स कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल रमेश पटेल के इकलौते बेटे थे। रमेश मूल रूप से गुजरात के आनंद के रहने वाले थे। उन्होंने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री ली और बाद में अमेरिका ही शिफ्ट कर गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गुजरात के रहने वाले आकाश आर. तलाटी नॉर्थ केरोलिना स्टेट के फायटेविली शहर में एक मोटेल के मालिक थे। शनिवार रात करीब 2 बजे एक शख्स मोटेल में आया था। बाद में कस्टमर्स को परेशान करने पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे बाहर निकाल दिया। इस बात से नाराज शख्स अपनी कार से हथियार निकालकर अंदर आया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में तलाटी समेत 5 लोगों को गोली लगी। उसे रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी जवाबी फायरिंग की। हमलावर की पहचान 23 साल के मार्कीज डेविट के तौर पर हुई है। गोलीबारी में हमलावर को भी 4-5 गोलियां लगी हैं।

Image result for indian businessman shot dead in us

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस घटना की जानकारी खुद सुष्मा स्वाराज ने दी। सुषमा स्वराज ने रविवार को घटना को लेकर तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- "हमने आकाश तलाटी की मौत के बारे में यूएस में इंडियन एम्बेसी को जानकारी दे दी है। उनके क्लब से बाहर निकाले जाने पर एक शख्स ने वहां फायरिंग की। सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हमलावर भी जख्मी हो गया। हम आकाश की फैमिली के कॉन्टैक्ट में हैं और उन्हें पूरी मदद देंगे।"

 

 

 

 

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की महिला की हत्या

ऑकलैंड में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर स्कूल टीचर का मर्डर कर दिया। 24 साल की अरिश्मा अर्चना सिंह की बॉडी रविवार सुबह ड्राइंग रूम के फर्श पर मिली। शनिवार रात वह एक बर्थडे पार्टी में गई थीं।

ब्रिटेन में रोड एक्सीडेंट में भारतीय मूल की बुर्जुग की मौत

ब्रिटेन के बर्मिंघम में सड़क हादसे में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई। UK पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला की पहचान कृष्णा देवी के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 62 साल थी। वो गुरुवार को हैंसवर्थ इलाके में एक जंक्शन क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान कार की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।

 

Created On :   13 Nov 2017 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story