इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद ने दिया अपने पद से दिया इस्तीफा

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद ने दिया अपने पद से दिया इस्तीफा
हाईलाइट
  • केशव चंद यादव ने राहुल गांधी के नाम लिखा खत
  • पत्र में कहा
  • चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देता हूं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में लगातार इस्तीफों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने राहुल गांधी के नाम एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, मैं 2019 की चुनावी हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देता हूं। बता दें कि केशव चंद यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यादव इससे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के जनरल सचिव के पद पर थे। इस दौरान उन्हें पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का इंचार्ज भी बनाया गया था गौरतलब है कि राहुल गांधी भी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

 

 

 

Created On :   7 July 2019 2:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story