MG Hector का 7 सीटर वेरियंट भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

MG Hector 7-Seater Variant will be launched in India, Learn Price
MG Hector का 7 सीटर वेरियंट भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
MG Hector का 7 सीटर वेरियंट भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश कंपनी MG Motor ने अपनी नई Hector SUV को हाल ही में भारत में पेश किया है। यह एक 5 सीटर SUV है, जो भारत में कंपनी का पहला प्रॉडक्ट भी है। इस एसयूवी की बुकिंग जून से शुरू होगी और इसी जून से ही इसकी डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस कार का 7 सीटर वेरियंट भी भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस SUV के 7 सीटर वेरियंट को भारत में अगले साल बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

एमजी मोटर्स इंडिया के MD और CEO ने कहा, इसके डाइमेंशंस के चलते तकनीकी रूप से हम इसे 7 या 8 सीटर नहीं कह सकते, लेकिन हेक्टर में सीट्स की तीसरे रो जोड़ी जाएगी। उसी समय BS6 एमिशन नॉर्म्स प्रभावी होंगे। आपको बता दें कि भारत में 15 मई को अपनी नई और पहली कार को पेश किया है।  

नहीं होगा अधिक बदलाव
बता दें कि SUV Hector कनेक्टेड कार है और इसमें मशीन टु मशीन सिम दिया गया है। इसकी लंबाई 4655mm, चौड़ाई 1835 mm और ऊंचाई 1760 mm है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी के 7 सीटर वेरियंट में अधिक बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी इस कार में सीट्स की तीसरी रो पेश करेगी। 

ये हो सकती है कीमत
माना जा रहा है कि चूंकि इस SUV में 587 लीटर का Boot स्पेस दिया गया है। ऐसे में इस SUV में आसानी से 7 सीटर का ऑप्शन दिया जा सकता है। SUV Hector का 7 सीटर वेरियंट Baujon 530 SUV पर आधारित होगा जो चाइनीज मार्केट में पहले से उपलब्ध है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कि इस SUV के 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है।

मुकाबला
MG Motor की नई Hector SUV का 7 सीटर वेरियंट आने के बाद इसका मुकाबला Tata Cassini, Toyota Fortuner, Ford Endeavor और Škoda Kodiaq से होगी।

Created On :   17 May 2019 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story