मदर्स डे 2018: कब और किसने की थी इस दिन की शुरुआत

mothers day 2018: who had started this day, know more facts about it
मदर्स डे 2018: कब और किसने की थी इस दिन की शुरुआत
मदर्स डे 2018: कब और किसने की थी इस दिन की शुरुआत


डिजिटल डेस्क । हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलीब्रेट किया जाता है। खास तौर से मां के प्रति थैंक्यू बोलने और स्पेशल फील कराने के लिए, उनके दिए गए  प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद देने का एक माध्यम है ये दिन। इस दिन की शुरुआत वेस्ट वर्जिमिया की एना जॉर्विस ने की थी। एना जार्विस ने हर मां को सम्मान देने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। आज ये पूरी दुनिया में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर मदर्स डे की शुरुआत कब हुई? आइए इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स जानते हैं। 

 

 

- पहला मदर्ड डे 1908 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया और फिलाडेल्फिया में मनाया गया था।

- 1914 को अमेरिकी प्रेसिडेंट वुड्रो विल्सन ने एक लॉ पास किया था जिसमें लिखा था कि मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्ड डे मनाया जाएगा। 

- जिसके बाद अमेरिका, भारत और कई देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने लगा, लेकिन यूके में मदर्स डे 6 मार्च को मनाया जाता है। 

- चीन में मदर्स डे के दिन मां को गिफ्ट में गुलनार का फूल दिया जाता है।

- जापान में मातृ दिवस शोवा अवधि के दौरान महारानी कोजुन (सम्राट अकिहितो की मां) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था।

- थाईलैंड में मातृ दिवस थाइलैंड की रानी के जन्मदिन पर मनाया जाता है। 

 

 

हर देश में अलग-अलग दिन मनाया जाता है मदर्स-डे

दुनिया भर के लोग अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए मदर्स-डे मनाते है, लेकिन आप ये नहीं जानते हैं होंगे की मदर्स-डे हर देश में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। इस बार मदर्स डे 13 मई को मनाया जा रहा है। दुनिया के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते है कौनसे देश में मदर्स डे कब सेलीब्रेट किया जाता है। 

 

 

- यूरोप

यूरोप में लोग अपनी मां को सम्मान देने के लिए इस दिन को बहुत पुराने समय से मनाते आ रहे हैं। ब्रिटेन के साथ-साथ यूरोप में भी ऐसी परंपरा थी कि मई महीने के संडे को मदरिंग संडे के नाम पर मनाया जाता था। 

- ग्रीस

ग्रीस में इस दिन को त्योहार की तरह मनाया जाता है। बच्चे इस दिन मां को फूल और तौहफे देकर उनकी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। वहीं, ईसाई लोग इस दिन के वर्जिन मैरी का दिन मानते हैं और खुशिया मनाते हैं। 

- थाईलैंड

यहां पर मदर्स डे रानी के जन्मदिन के दिन ही मनाया जाता है। लोग इस दिन खूब सेलिब्रेट करते हैं। 

- यूएस

यहां पर मई नहीं बल्कि 2 जून को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को शांति प्रदान करने वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। 

- बोलीविया

बोलीविया में मई के दूसरे हफ्ते नहीं बल्कि 27 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन के पीछे का कारण है कि 27 मई 1812 को हुए कोरोनिल्ला युद्ध में स्पेनिश सेना ने उन महिलाओं का सरेआम कत्ल कर दिया था, जो देश की आजादी के लिए लड़ रही थी। उन्हें इस दिन के रूप में याद किया जाता है।

Created On :   12 May 2018 3:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story