NZ ने श्रीलंका को किया चित, बिना विकेट गंवाए हासिल किया 137 का टारगेट

NZ ने श्रीलंका को किया चित, बिना विकेट गंवाए हासिल किया 137 का टारगेट
NZ ने श्रीलंका को किया चित, बिना विकेट गंवाए हासिल किया 137 का टारगेट
हाईलाइट
  • 98 में से न्यूजीलैंड 48 श्रीलंका ने 41 मैच जीते
  • एक मैच टाई 8 बेनतीजा रहे
  • न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहा ICC किक्रेट वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला
  • वेल्स कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में हुआ मैच

डिजिटल डेस्क, ब्रिस्टल। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के सामने 136 रन पर ढेर हो गई थी, न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 137 रन के टार्गेट को 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड से बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरे मार्टिन गुप्टिल (73) और कोनिल मुनरो (58)  ने अपनी शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका को पटखनी दी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 29.2 ओवर में 136 रन बनाए थे, हालांकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 52 रन बनाकर भी नाबाद रहे थे। कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट चटकाए। 

श्रीलंका के इसुरु उदाना जीरो बनाकर आउट हुए थे तो जीवन मेंडिस भी 1 ही रन बना पाए थे। धनंजय डी सिल्वा भी सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। इससे पहले लाहिरू थिरिमाने ने 4 रन बनाए थे, इधर, कुशल मेंडिस बिना खाता खोले ही आऊट हो गए थे। आपको बता दें कि वनडे में इससे पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 98 मैच हुए थे। इनमें से 48 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की। श्रीलंका ने 41 मैच जीते। एक मैच टाई रहा, जबकि 8 मुकाबले बेनतीजा रहे। पिछले एक साल में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 14 वनडे मैचों में से 8 जीते हैं, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

हालांकि सोफिया गार्डंस में न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने थे। इस मैदान पर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन सामान्य रहा है। उसने यहां 6 वनडे खेले। इनमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। वहीं श्रीलंका यहां एक भी वनडे में जीत हासिल नहीं कर पाया है। न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। 

यह भी पढ़ें: 1975 में इंग्लैंड में हुआ था वर्ल्ड कप का पहला मैच, कुछ इस तरह बढ़ा सफर

इस प्रकार थीं टीमें

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लाथम, कोनिल मुनरो, जिमी नीशाम, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट।

श्रीलंका- दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल मेंडिस, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल।

Created On :   1 Jun 2019 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story