Nokia के इन स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर

Nokia 8 Sirocco, 7 Plus and nokia 6 (2018) to Receive Face Unlock
Nokia के इन स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर
Nokia के इन स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है कि Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर आने जा रहा है। हालांकि, अपडेट कब तक आएगा, इसे लेकर कंपनी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। कंपनी ने पुष्टि जरूर की है कि फीचर इन चारों नोकिया मॉडल में दस्तक देगा। इसे ओटीए अपडेट के तौर पर दिया जाएगा। लेटेस्ट बदलाव नोकिया के स्मार्टफोन को बाकी फेस रिकग्निशन अनलॉक की सुविधा देगा। फेस अनलॉक, जिसमें ट्रू डेप्थ कैमरा सिस्टम है, जो सॉफ्टवेयर लेवल एलगोरिदम की जुगलबंदी से लैस है। ध्यान रहे,  Nokia X6, जिसने चीन में पिछले महीने एंट्री मारी है, इसमें कंपनी ने फेस अनलॉक सपोर्ट आउट ऑफ द बॉक्स दिया है।

 

Image result for nokia 8 sirocco face unlock

 

ये भी पढ़ें : Truecaller में आया नया अपडेट, अनचाहे नंबर नहीं करेंगे परेशान

फेस अनलॉक की बात करें तो नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी के लिए यह एक नया फीचर है। इसे नोकिया एक्स6 में शुरुआती तौर पर दिया गया है व बाकी मॉडल में इसका विस्तार धीरे-धीरे किया जाना है। हालांकि, समान अनुभव बाजार मे मौजूद कई एंड्रॉयड फोन में है। असूस, हुवावे, वनप्लस जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए फेस अनलॉक की सुविधा दे रही हैं। इसी तरह ओप्पो, सैमसंग और शाओमी ने हाल में प्रीलोडिड फेस अनलॉक फीचर देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Google Photos से बनाएं अपनी Love Story

 

Related image

 

ये भी पढ़ें : iPhone X से भी महंगा है ये साधारण सा दिखने वाला Panasonic स्मार्टफोन

आधिकारिक नोकिया मोबाइल ट्विटर एकाउंट के हवाले से कहा गया, Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 और Nokia 8 में फेस अनलॉक ओटीए अपडेट के जरिए दिया जल्द दिया जाएगा। फेस अनलॉक फीचर इन फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ काम करेगा। एचएमडी ग्लोबल नोकिया के मॉडल में लेटेस्ट एंड्रॉयड अनुभव देने के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉयड पी देने का भी ऐलान किया था, जो एंड्रॉयड का अगला बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया 7 प्लस यूजर के लिए एंड्रॉयड पी बीटा 2 रिलीज किया गया था।

Created On :   28 Jun 2018 4:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story