किम जोंग ने अपने ही जनरल को खूंखार पिरान्हा मछलियों के टैंक में फिंकवाया

North Korean general executed by being thrown into piranha fish filled tank, Kim Jong un
किम जोंग ने अपने ही जनरल को खूंखार पिरान्हा मछलियों के टैंक में फिंकवाया
किम जोंग ने अपने ही जनरल को खूंखार पिरान्हा मछलियों के टैंक में फिंकवाया
हाईलाइट
  • इससे पहले किम ने अपने अमेरिकी राजदूत को मरवा दिया था
  • सत्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में जनरल को दी सजा 

डिजिटल डेस्क, प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने ही जनरल को खूंखार पिरान्हा मछलियों से भरे टैंक में फिकवा दिया। सत्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में जनरल को यह सजा दी गई। हालांकि जनरल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ये कहा जा रहा है कि, किम जोंग संदेश देना चाहता है, उसके साथ विश्वासघात करने वालों का यही अंजाम होगा। बता दें कि इससे पहले किम ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वार्ता विफल होने के बाद अपने अमेरिकी राजदूत को मौत की सजा दी थी।

जानकारी के मुताबिक, पहले जनरल के हाथ और धड़ काटे गए फिर खतरनाक पिरान्हा मछलियों से भरे टैंक में फिकवा दिया गया। इन मछलियों को ब्राजील से मंगाया गया था। सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता ने 1965 में आई जेम्स बॉन्ड की फिल्म यू ओनली लिव ट्वाइस से प्रेरित होकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिल्म के विलेन ब्लोफेल्ड के पास पिरान्हा से भरा एक पूल होता है, जिसमें वह अपने सहयोगी को फेंक देता है।

पिरान्हा मछलियों के दांत बेहद नुकीले होते हैं, जो मिनटों में इंसान के मांस को चीड़-फाड़ देते हैं। पिरान्हा टैंक में फिकवाना किम के क्रूरतम सजाओं में से एक है। लोगों में भय बनाने के लिए किम जोंग अपने दुश्मनों को ऐसी सजा देता है। इससे पहले भी किम अपने परिवार के लोगों और कई अधिकारियों को अपने भाषण के दौरान ताली नहीं बजाने की वजह से मरवा चुका है।

इसी महीने अमेरिका में अपने दूत सहित पांच अधिकारियों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम जोंग उन की वार्ता विफल हो गई थी, जिसके बाद तानाशाह किम ने पांच अफसरों को गोलियों से छलनी करवा दिया था, ये सजा उन्हें तानाशाह की फायरिंग स्क्वायड ने दी थी। 

Created On :   12 Jun 2019 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story