1 साल की उम्र में बनी इतनी बड़ी शैंपू कंपनी की मॉडल

1 साल की उम्र में बनी इतनी बड़ी शैंपू कंपनी की मॉडल

डिजिटल डेस्क। इतनी कम उम्र में एक बार फिर से ये छोटी सी बच्ची सोशल मीडिया पर छाई हुई हुई है। जिसकी वजह है इस नन्ही सी बच्ची के खूबसूरत बाल। इतना ही नहीं इस बच्ची को जापान की एक बहुत बड़ी कंपनी ने अपना मॉडल बनाकर प्रोडक्ट के रैपर में भी जगह दी है। इसका नाम chanco है। ये क्यूट छोटी लड़की जापान की रहने वाली है। दरअसल, इससे पहले भी ये क्यूट जापानी बच्ची chanco की फोटो बीते साल पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना चुकी है। इतनी नन्ही सी उम्र में इस बच्ची के खूबसूरत बाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने थे।   

जहां आजकल हर दूसरा इंसान बालों की समस्या से परेशान हैं। वहीं जापान की ये  little girl दुनिया में और सोशल मीडिया की क्वीन बनी हुई है। जहां लोगों को कामयाबी के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता। सालों मेहनत करनी पड़ती है। वहीं इस बच्ची ने मात्र 1 साल की  उम्र में मॉडल बनके बैठी है।  

 

और अब एक बार फिर से baby chanco की तस्वीरें फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। इस बच्ची की सबसे बड़ी खूबी उसके काले और घने बाल हैं। इन्हें देखते हुए एक प्रमुख शैंपू कंपनी ने उसे जापान में अपने प्रॉडक्ट का ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। इसकी तस्वीरें कंपनी के सभी विज्ञापनों में हर तरफ छाई हुई हैं। इस बच्ची की तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। उम्मीद है उसके यह बेहद खूबसूरत बाल जीवन में आगे भी बरकरार रहें। शैंपू कंपनी की ओर से baby chanco का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें लग रहा है वह खुद अपने बारे में बात कर रही है। वीडियो और तस्वीरें देखकर बच्ची की मासूमियत लोगों को बेहद पंसद आ रही हैं। तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल हो रहा है।  बता दें कि बच्ची को अपना मॉडल बनाने वाली कंपनी का नाम पैंटीन है।

 

Created On :   12 Jan 2019 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story