OMG! एक नारी सांप पे भारी, अपनी हाइट से ऊंचे सांप को उठाकर फेंका

OMG This lady is charring snake longer then her high watch video
OMG! एक नारी सांप पे भारी, अपनी हाइट से ऊंचे सांप को उठाकर फेंका
OMG! एक नारी सांप पे भारी, अपनी हाइट से ऊंचे सांप को उठाकर फेंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये बात तो शत प्रतिशत सही है कि महिला अपने परिवार के लिए सभी त्याग करने की क्षमता रखती है। एक महिला को कई रुपों में देखा जाता है और उसका हर अवतार त्याग का स्वरुप माना जाता है चाहे वो मां, बहन, बेटी या पत्नी ही क्यों ने हों। महिला को बचपन से दूसरों के लिए जीना, उनके लिए अपनी ख्वाहिशों का त्याग करना सिखाया जाता है। औरत एक ऐसी शख्सियत है जो दूसरों को खिलाकर खुद खाली पेट सोने की क्षमता रखती है, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती।


परिवार की रक्षा के लिए महिला ने ख़तरें में डाली जान

ये वीडियो महिलाओं के अपने परिवार के लिए उठाने वाले जोख़िम को बेसाख़्ता बयां कर रहा है, देखिए कैसे ये बूढ़ी महिला अपनी ऊंचाई से ज्यादा बड़े सांप को बिना अपनी जान की परवाह किए उठाकर अपनी फेमिली से दूर ले जाकर फेंकती है। इस दौरान वहां सिर्फ बच्चे ही दिखाई दे रहें हैं, उन्हीं बच्चों पर आए खतरे को ये महिला बिना एक सेकेंड का भी संकोच किए उठा कर दूर बीहड़ में फेंक देती है।

Created On :   14 Sep 2017 5:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story