Oppo Reno 2 भारत में 28 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा 20X जूम कैमरा

Oppo Reno 2 to be launched in India on August 28, to get 20X zoom camera
Oppo Reno 2 भारत में 28 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा 20X जूम कैमरा
Oppo Reno 2 भारत में 28 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा 20X जूम कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo भारत में इस माह के अंत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह फोन Oppo Reno 2 सीरीज के तहत पेश किया जाएगा, जो कि Oppo Reno का नेक्स्ट जेनरेशन होगा। हाल ही में Oppo ने ट्वीट के जरिए Oppo Reno 2 के लॉन्च को कन्फर्म किया है। कंपनी के अनुसार Oppo Reno 2  भारतीय मार्केट में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी खास बातें...

20X जूम
आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Oppo Reno सीरीज में Oppo Reno और Oppo Reno 10x Zoom लॉन्च किए थे। वहीं नया फोन Oppo Reno 2 सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें 20X जूम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड कैमरा दिया गया है।

कुछ ऐसा होगा कैमरा
Oppo Reno 2 का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि चार रियर कैमरे हैं और शार्क फिन स्टाइल वाला सेल्फी कैमरा है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि Oppo Reno 2 में दिया जाने वाला 20X जूम हाईब्रिड होगा या डिजिटल होगा। Oppo Reno 2 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।  

मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 8GB की रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। Oppo Reno 2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं पावर के लिए इसमें 4,065 mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


 

Created On :   17 Aug 2019 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story