हाफिज सईद बौखलाया , US और इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर

हाफिज सईद बौखलाया ,  US और इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर
हाफिज सईद बौखलाया , US और इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर
हाफिज सईद बौखलाया , US और इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंक का आका और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर जहर उगला है। इस बार हाफिज ने कहा है कि वह भारत को कभी भी किसी भी क्षेत्र में सुपर पावर नहीं बनने देगा। पेशावर में एक रैली के दौरान हाफिज सईद ने ये बात कही। हाफिज ने आगे कहा कि वह पाकिस्तान के शहर-शहर घूमकर इस संदेश को हर जगह फैलाएगा। इस दौरान हाफिज ने अमेरिका पर भी निशाना साधा। आपको बता दें कि अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बाद से हाफिज सईद बौखलाया हुआ है।

 

Image result for hafiz saeed

 

फोन पर रैली को किया संबोधित

रविवार को पेशावर में हाफिज सईद ने एक रैली को संबोधित किया। अमेरिका के दबाव के बाद हाफिज खुद तो रैली में शामिल नहीं हो पाया लेकिन उसने फोन के जरिए रली को संबोधित करते हुए अपना जहर उगला। इस दौरान उसके निशाने पर भारत और अमेरिका दोनों ही देश रहे। हाफिज़ ने कहा कि पाकिस्तान एक शक्तिशाली देश की तरह उभर कर आएगा, इसके लिए हम सभी को एक साथ चलना होगा। अमेरिका अफगानिस्तान की नाकामियों को छुपाना चाहता है इसलिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। हाफिज़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अमेरिका की मदद से छुटकारा पाएं और अपने देश को मजबूत बनाएं। इजरायल को येरूशलम की राजधानी बताने के डोलान्ड ट्रंप के बयान को भी हाफिज ने गलत बताया। उसने कहा कि ये बिल्कुल गलत है।

 

Image result for america trump

 

अमेरिका की सख्ती

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे कि लिए अमेरिका से पिछले 15 सालों में 33 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मदद ले चुका है, लेकिन अभी तक हमें सिर्फ धोखा ही मिला है। अमेरिका का कहना था कि हम जिन आतंकियों को अफगानिस्तान में तलाशते रहे, वो पाकिस्तान में बैठे हुए है।  व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि "अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है। अब पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद देने से पहले देखा जाएगा, कि पाक ने आतंकवाद के खिलाफ क्या और कितनी कारगर कार्रवाई की है।" पाकिस्तान ने अमेरिका के बढ़ते दबाल के चलते मंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (JUD) को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, साथ ही JUD के ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है।  

Created On :   8 Jan 2018 4:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story