117 साल से लगातार जल रहा है दुनिया के इस शहर में यह बल्ब 

117 साल से लगातार जल रहा है दुनिया के इस शहर में यह बल्ब 

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। आमतौर पर कोई भी बल्ब एक साल से ज्यादा नहीं जलता, हालांकि अब कई कंपनियां है जो लॉन्ग-लास्टिंग की गारंटी देती हैं, लेकिन जब पता चले कि दुनिया में एक ऐसा बल्ब भी है जो पिछले 117 साल से लगातार बिना बंद हुए जल रहा है तो सुनकर किसी को भी हैरानी होगी, आर्श्चय होगा। जी हां सैंटेनियर लाइट के नाम से फेमस हो चुका ये बल्ब कभी भी फ्यूज नहीं हुआ है। इसे 1901 में चालू किया गया था। 

कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल केंद्र में लगा हुआ यह बल्ब शेल्बी इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा निर्मित 1901 में चालू किया गया था और आज तक न तो इसे बंद किया गया और ही यह फ्यूज हुआ है। 4 वॉट बिजली से चल रहा ये बल्ब 24 घंटे जलता है। 

दमकल केंद्र में काम करने वाले कर्मियों ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि साल 1937 में बिजली लाइन बदलने के लिए इस बल्ब को बंद किया गया था और तार बदलने के बाद इसे फिर से जला दिया गया था।  

बता दें कि साल 2001 इस बल्ब का सौंवा जन्मदिन भी मनाया गया था। इस जन्मदिन के लिए बाकायदा संगीत पार्टी का आयोजन भी किया था। जिसे दिखाने के लिए सीधे वेबकैमरे का उपयोग किया गया था।  

बल्ब को देखने के लिए लोग करीब तीन दशक से दूर दूर से यहां आते हैं। यहां आने वाले लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि बल्ब अपने-आप में कोई म्यूजियम बन गया हो। 

हालांकि साल 2013 में केंद्र में लगा बिजली का तार खराब होने के कारण बल्ब बंद हो गया था तब लोगों को लगा कि बल्ब गया, फ्यूज हो गया, लेकिन जांच करने पर तार खराब होने से बल्ब बंद हुआ था। बाद में तार ठीक होने पर बल्ब फिर से चालू हो गया था। 

 

Created On :   29 May 2019 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story