ये हैं आपके पॉकेट फ्रैंडली गिफ्ट्स जिसे देखकर आपके पार्टनर का गुस्सा होगा छूमंतर

ये हैं आपके पॉकेट फ्रैंडली गिफ्ट्स जिसे देखकर आपके पार्टनर का गुस्सा होगा छूमंतर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्तों में रूठना मनाना चलता रहता है, एक दूसरे की कद्र करके ही रिलेशनशिप को आगे बढ़ाया जा सकता है और खुश रहा जा सकता है। किसी भी रिश्तें में खुश रहने के लिए जरुरी है आपका पार्टनर आपके साथ कम्फर्टेबल और खुश रहे। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए जरुरी नहीं कुछ बड़ा या बहुत महंगा ही किया जाए, हम उनकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर उन्हें खुश रख सकते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने पार्टनर को इमोशनली समझें की आपका पार्टनर किस प्रवृति का है। नाराज होना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन किसी भी हालात में उस बात पर रिएक्ट करने से पहले बातों को भी एक बार अच्छे से समझना चाहिए। कई बार रूठने मनाने के इस दौर में आपका पार्टनर आपसे काफी ज्यादा खफा हो जाता है और आसानी से नहीं मानता है। ऐसे में आज हम बात कर रहें हैं कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में जिनके जरिेए आप रूठों को आसानी से मना सकते हैं। आइए जानते हैं कि जब रिलेशनशिप में आपका पार्टनर आपसे खफा हो जाए तो किन गिफ्ट्स के जरिए उसे मनाया जाए-

 

गुलाब के फूल

                                               
अगर आपका पार्टनर आपसे खफा हो गया है तो फ्लावर देकर उसे मनाया जा सकता है। खुशबूदार फूल आपके पार्टनर के लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। रेड रोज देने से आपका काम बन सकता है और आपका पार्टनर खुश हो सकता है। इसमें कोई ज्यादा खर्चा भी नहीं तो ये आपकी जेब के हिसाब से किफायती भी है।

 

चॉकलेट


                                                   

चॉकलेट का दीवाना तो हर कोई होता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उन्हें चॉकलेट का गिफ्ट भी दे सकते है।  हालांकि ये ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद की ही चॉकलेट गिफ्ट करें, अलग-अलग चॉकलेट एक साथ भी दे सकते हैं या इसके अलावा कोई खास चॉकलेट भी उन्हें आप गिफ्ट दे सकते हैं।


 कोई खास ड्रेस

                                                            

अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उन्हें अच्छी सी ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप उन्हें खुद कहीं घूमाने ले जाकर उनकी पसंद की ड्रेस दिला सकते हैं या फिर अगर आपको कोई ऐसी ड्रेस याद हो जिसकी आपके पार्टनर ने काफी तारीफ की है आप उसे भी खरीद कर उसे दे सकते हैं।

 

गैजेट

                                                      
अगर आपका पार्टनर रूठ गया है और आप उन्हें मनाना चाहते हैं तो महंगे गिफ्ट के तौर पर अपने पार्टनर को उनका पसंदीदा गैजेट गिफ्ट किया जा सकता है। इसमें मोबाइल, फिट बैंड या फिर वॉच भी शामिल है, बस आपको वाइजली ये सोचना है कि आपके पार्टनर को किस गैजेट की जरूरत है।

 

फोटो फ्रेम

                                            

अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर आप उन्हें फोटो फ्रेम भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस फोटो फ्रेम में आप दोनों की कुछ खास लम्हें वाली तस्वीर हो सकती है। ये सब गिफ्ट देखकर आपके पार्टनर का गुस्सा खुद ही शांत हो जाएगा। यकीन न हो ट्राय करके देख सकते हैं।

Created On :   16 Jan 2018 8:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story