प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव ने सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजा

प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव ने सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजा
हाईलाइट
  • रिपब्लिक स्क्वेयर पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
  • इससे पहले मोदी ने केरल राज्य की यात्रा की
  • राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, माले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत के पड़ोसी देश मालदीव की यात्रार पर पहुंचे हैं। मालदीव की राजधानी माले पहुंचे मोदी को वहां के सर्वोच्च सम्मान "रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन" से नवाजा गया है। इसके साथ ही उन्हें रिपब्लिक स्क्वेयर पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। बता दें कि पीएम मोदी मालदीव के बाद श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। वहां ईस्टर पर हुए हमले के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली श्रीलंका यात्रा होगी।

इससे पहले मोदी ने केरल राज्य की यात्रा की। प्रधानमंत्री बनने की बाद केरल में उनका ये पहला दौरा था। उन्होंने 5000 साल पुराने थ्रिसूर जिले के प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना की। विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ईश्वर का रूप है। यह इस चुनाव में देश ने देख लिया। राजनीतिक पार्टियां जनता के मिजाज को नहीं पहचान पाई, लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी रही। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई पंडितों ने सोचा होगा कि केरल में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। फिर भी मोदी धन्यवाद करने पहुंच गए। जिन्होंने हमे जिताया वह हमारे है,और जो इस बार जिताने में चूक गए, वे भी हमारे है। केरल भी मेरा लिए उतना है, जितना बनारस। उन्होंने कहा, बीजेपी कार्यकर्ता पूरे साल जनता की सेवा में लगे रहते हैं। हम राजनीति में सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने आए हैं। 

 

 

 

 

 

Created On :   8 Jun 2019 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story