उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की पूजा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की पूजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 2019 लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है। चुनाव प्रचार में जुटे सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा किया। प्रियंका ने मिशन एमपी की शुरुआत उज्जैन से की। उन्होंने यहां महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। महाकाल के दर्शन के बाद प्रियंका ने रतलाम में जनसभा को भी संबोधित किया। 

 

रतलाम में जनसभा को किया संबोधित
उज्जैन में दर्शन करने के बाद प्रियंका ने रतलाम में एक जनसभा को संबोधित किया। रतलाम के बाद प्रियंका गांधी इंदौर पहुंची, इंदौर में शाम को 4 बजे से लेकर 6 बजे तक प्रियंका ने रोड शो किया। बता दें कि, इन सभी सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। 

 

दिल्ली और अयोध्या में भी रोड शो कर चुकी हैं प्रियंका
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कई मंदिरों में पूजा-पाठ कर चुकी हैं। उन्होंने अयोध्या में जाकर हनुमानगढ़ी में माथा टेका और संतों का आशीर्वाद लिया था। अयोध्या में भी प्रियंका ने रोड शो निकाला था। हाल ही में प्रियंका ने दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया था।

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी
कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को उम्मीदवार बनाया है। पंकज 1998 में बीजेपी की सुमित्रा महाजन से लोकसभा चुनाव हार चुके है। 1983 में पहली बार पार्षद का चुनाव जीते। पंकज संघवी 2009 में महापौर का चुनाव लड़े और बीजेपी के कृष्णमुरारी मोघे से हार गए थे। 2013 में इंदौर विधानसभा पांच नंबर सीट से विधानसभा भी चुनाव हारे। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शंकर लालवानी पंकज संघवी को टक्कर दे रहे हैं। वहीं रतलाम से कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 
 

Created On :   13 May 2019 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story