Super Pink Moon 2020: लॉकडाउन के बीच दिखेगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून, जानें भारत में समय, कब देखें

Super Pink Moon 2020 biggest supermoon of the year to be seen amid lockdown know time in India, when and how to watch
Super Pink Moon 2020: लॉकडाउन के बीच दिखेगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून, जानें भारत में समय, कब देखें
Super Pink Moon 2020: लॉकडाउन के बीच दिखेगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून, जानें भारत में समय, कब देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्काय इस पिंक (Sky is pink) मूवी तो आप सभी ने देखी ही होगी, अगर नहीं तो नाम सुनकर अनुमान लगाया जा सकता है कि असमान का रंग इस फिल्म के हिसाब से कैसा है। पर क्या आपने कभी सुना है मून इस पिंक (moon is pink)। 

                              

 

Photos: इस कंपनी की मालकिन चाहती है 7 बच्चे, इन हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

चांद (Moon) की खूबसूरती तो आप सभी ने देखी ही होगी। लेकिन आप सभी ने चांद को सफेद रंग में महसूस किया और देखा है। सफेद रंग से शांति का अनुभव होता है। वहीं सफेद चांद से शीतलता का। पर आज बेहद ही खास रात है। इस रात की खासियत कुछ और नहीं बल्कि आज का चांद है। जी हां, आज आप एक ऐसा चांद देखेंगे जो  पूरे साल में एक बार ही आता है। 

                               

पहले कभी नहीं देखा होगा सनी लियोन का ऐसा बिकनी फोटोशूट, यहां देखें हॉट तस्वीरें

आज दिखेगा गुलाबी चांद

आज का चांद गुलाबी (Pink Moon) होगा क्योंकि आज चांद और धरती के बीच की दूरी कम होगी। दरअसल जब कभी धरती और चांद के बीच की दूरी कम होती है तो चांद का आकार बड़ा दिखाई देता है। चांद की चमक बढ़ जाती है और तब इसे सुपरमून (Supermoon) कहते हैं। सुपरमून का मतलब है चांद का 14 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 फीसदी तक ज्यादा चमकीला दिखना। बता दें कि पिंक सुपरमून (supermoon) एक नाम है। यह नाम अमेरिका (America) और कनाड़ा (canada) में उगने वाले एक फूल की वजह से पड़ा है। यह फूल अमेरिका और कनाड़ा में इस मौसम (गर्मी) में होता है।

रणवीर सिंह ने खोले दीपिका के राज, आधी रात को इस चीज की होती है तलब, जानें क्या है वो

                

आसिम रियाज के गाने पर शेफाली जरीवाला का कांटा लगा स्टाइल, देखें वीडियो

भारत में कब दिखेगा सुपरमून
भारत (India) में ये सुपरमून (Supermoon) भारतीय समय के अनुसार ठीक रात 8 बजे से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इस सुपरमून को खुली आंखों से देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी खास लेंस या ग्लासेज की जरूरत नहीं है। पूरे साल में आज सबसे खूबसूरत चांद आपको देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं दुनिया भर के लाखों लोग आज इस चांद का दीदार करेंगे।

                                 

Coronavirus: जानिए आखिर क्यों इस मॉडल ने पहनी मास्क वाली बिकनी? देखे फोटो

लॉकडाउन के बीच दिखेगा सुपरमून
लॉकडाउन (Lockdown) के बीच इस चांद का दीदार करना एक अलग ही अनुभूति कराएगा। सबसे खास बात तो ये कि आप सभी को इस चांद को देखने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते भारत देश में 21 दिनों तक तालाबंदी कर दी गई है। इसलिए आप घर से ही इस चांद को देख पाएंगे।

बॉलीवुड: अंधकार के बावजूद दीपों से रोशन हुआ देश, बी-टाउन सेलेब्स ने जलाए दीए

Created On :   7 April 2020 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story