भारत के इस शहर में आज भी चलता है ब्रिटिश सरकार का राज

This city of India still runs in the reign of the British Government
भारत के इस शहर में आज भी चलता है ब्रिटिश सरकार का राज
भारत के इस शहर में आज भी चलता है ब्रिटिश सरकार का राज

डिजिटल डेस्क, नागालैंड। वैसे तो भारत को अंग्रेजों से आजादी मिले 72 साल बीत चुके हैं और तभी से पूरे देश पर भारत सरकार के ही आदेश का पालन किया जाता है। भारतीय संविधान हमें देश में कहीं भी आने जाने की, रहने की अनुमति देता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आजादी के इतने साल बाद भी देश में आज भी एक ऐसी जगह है जहां ब्रिटिश हुकूमत का राज चलता है। बात हैरानी की है, मगर है सही। जी हां हम बात कर रहे हैं उस जगह की, जो भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में होते हुए भी नहीं है।

इस जगह का नाम है नागालैंड, नागालैंड की राजधानी कोहिमा, इसे पूरी दुनिया में कोहिमा सिमेट्री के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है यहां पर दूसरे विश्वयुद्ध में शहीद हुए 2700 ब्रिटिश सेनिकों की कब्र बनी हुई है। यहीं पर चिंडविन नदी के किनारे जापान की सेना ने आजाद हिंद फौज के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार पर हमला किया था। इसे इतिहास में कोहिमा युद्ध के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश सरकार ने अपने सेनिकों की याद में ये स्मारक बनवाया था। उस समय अधिकतर राज्यों में ब्रिटिश सरकार का राज चलता था, इसलिए इनमें ऑस्टेलिया, कनाडा और भारत भी शामिल हैं। 

इन स्मारकों की देख रेख कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कमीशन करता है। इसलिए ऐसी जगहों पर भारतीयों को तस्वीर लेने से लेकर रख खाव के काम तक को करने के लिए भी ब्रिटिश सरकार की परमिशन लेनी पड़ती है। ऐसी जगहों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने का आग्रह करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्था के पदाधिकारी तमाल सान्याल, यहां की सरकार से बात कर रहे हैं, क्योंकि पिछले साल इस सिमेट्री के पास की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे ब्रिटिश सरकार ने निरस्त कर दिया था।

 

Created On :   1 Feb 2019 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story