Navy Day: वे मौके जब नौसेना ने भारत को किया गौरवान्वित, इसलिए मनाया जाता है यह दिन

Those Occasions When Indian Navy Make Us Proud, Why We Celebrate This Day
Navy Day: वे मौके जब नौसेना ने भारत को किया गौरवान्वित, इसलिए मनाया जाता है यह दिन
Navy Day: वे मौके जब नौसेना ने भारत को किया गौरवान्वित, इसलिए मनाया जाता है यह दिन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आज हम चैन से और बेखौफ रह पाते हैं तो उसमें हमारी भारतीय सेना का विशेष ​योगदान होता है। वे 24 घंटे चौकन्ना रह कर सीमा पर देश की और देश में रह रहे लोगों की रक्षा करती हैं। जल, थल, वायु सभी सेनाएं अपने कार्यों से देश को गौरवान्वि​त करती हैं। जल सेना, थल सेना और वायु सेना सभी के अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए अलग अलग दिन बनाया गया है। उसी प्रकार 4 दिसम्बर का दिन नौसेना के नाम किया गया है। आज के दिन भारतीय नौ सेना के अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट किया जाता है। 

हर साल 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1971 में की गई थी। साल 1971 में इसकी शुरुआत होने का मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान युद्ध था, जिसमें हम विजय रहे थे। इस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने कराची पर हमला किया था, उसी उल्लेखनीय सफलता की याद में नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस जंग को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के नाम से जाना जाता है। 

Created On :   4 Dec 2019 4:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story