पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने दिखाया दम

Todays last day of campaigning before the first phase of Lok Sabha election 2019
पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने दिखाया दम
पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, राजनीतिक दलों ने दिखाया दम
हाईलाइट
  • 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे
  • बीजेपी
  • कांग्रेस सहित सभी दलों ने झोंकी ताकत
  • सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मंगलवार शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। पहले चरण के अंतिम दिन बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग, महाराष्ट्र के लातूर में धुआंधार प्रचार किया। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, फतेहपुर और बिजनौर में जमकर प्रचार किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और ओडिशा में रैलियों को संबोधित किया। बता दें कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। 17 वीं लोकसभा के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

इन सीटों पर होगा मतदान
पहले चरण में आंध्र प्रदेश में 25, अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 5, बिहार में 4, छत्तीसगढ़ में 1, जम्मू-कश्मीर में 2, महाराष्ट्र में 7, मणिपुर में 1, मेघालय में 2, मिजोरम में 1, नागालैंड में 1, ओडिशा में 4, सिक्किम में 1, तेलंगाना में 17, त्रिपुरा में 1, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 5, पश्चिम बंगाल में 2, अंडमान में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीटों पर वोटिंग होगी। 

 


 

Created On :   9 April 2019 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story