India Wins Hockey Asia Cup 2025: भारत ने दक्षिण कोरिया से 12 साल पुरानी हार का लिया बदला, 4-1 से दी मात, चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब

- भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप का जीता खिताब
- दक्षिण कोरिया से 12 साल पुरानी हार का लिया बदला
- भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता खिताब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने रविवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है। भारत के लिए सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागे। जबकि, दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए थे। इस दौरान भारत ने दक्षिण कोरिया से साल 2013 फाइनल की हार का बदला भी ले लिया है। बता दें, 2013 के हॉकी एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराया था।
भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
मैच की शुरुआत में सुखजीत सिंह ने गोल दागते हुए इंडिया को फ्रंटफुट पर ला दिया था। वहीं पहले क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था। हालांकि, गोल नहीं हो पाया था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में जुगराज सिंह को मिनट के लिए स्सपेंड कर दिया गया था। भारत के 10 खिलाड़ी मैदान पर थे, इसके बावजूद कोरियाई टीम गोल नहीं दाग पाई। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल करते हुए टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिलाई।
वहीं, हाफ-टाइम तक भारत 2-0 से लीड कर रहा था। तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने बढ़त बना ली थी। हालांकि, वह टीम इंडिया के गोल को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने अपने मैच का दूसरा गोल करते हुए भारत को 3-0 ले आगे ले गए। हालांकि, चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत और दक्षिण कोरिया में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। भारत से सीनियर खिलाड़ी अमित रोहिदास ने चौथा गोल किया। जबकि, मुकाबले में कोरियाई टीम केवल एक ही गोल पर सीमट कर रह गई।
दक्षिण कोरिया से 12 साल पुरानी हार का लिया बदला
बता दें, 2013 के एशिया कप फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में 12 साल के बाद अब भारत ने दक्षिण कोरिया को हराते हुए अपनी हार का बदला पूरा कर लिया है।
आश्चर्य की बात यह है कि बीते 31 सालों में हॉकी एशिया कप का खिताब भारत और दक्षिण कोरिया के अलावा किसी तीसरी टीम ने नहीं जीता है। पिछले 9 एशिया कप टूर्नामेंट्स में दक्षिण कोरिया ने पांच बार और भारत ने 4 बार ट्रॉफी जीती है।
Created On :   7 Sept 2025 11:04 PM IST