अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं रहेंगे चोट के निशान

try home remedies to get rid of traces and marks of injuries.
अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं रहेंगे चोट के निशान
अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं रहेंगे चोट के निशान

डिजिटल डेस्क,भोपाल। खेलते-कूदते,चलते-फिरते या किसी एक्सीडेंट में अक्सर ही चोटें लग जातीं हैं। ऐसे में इन चोटों के निशान भी हमारे शरीर पर रह जाते हैं, जो कभी-कभी जाते ही नहीं हैं। इन निशान की वजहों से चेहरा तो खराब लगता ही साथ कुछ निशान इतने खतरनाक होते है कि आपकी पर्सनालिटी किसी गुंडों की तरह लगने लगती है। ऐसे चोटें चाहे शरीर के किसी भी अंग में हों बुरी लगती हैं। खासकर लड़कियों के शरीर पर ये और भी बुरी लगती है। आज हम आपको बताएंगे की किस तरह आप इन चोटों के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कुछ घरेलू उपाय।

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा चोट के निशानों को भी कम कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडे में कम से कम तीन चम्मच पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें, इसे चोट के निशान पर लगाएं। जब वह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लें। वैसे इस पेस्ट को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की जब आप इसे लगाएं तो ज्यादा रगड़ें नही।

शहद- शहद में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो किसी भी तरह के निशान को हल्का कर सकते है।  इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़े सा ओटमील मिलाएं और कम से कम एक चम्मच पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। उसके बाद उस पेस्ट को अपने चोट के निशान पर लगाएं। और जब ये सुख जाए तो इसे धो लें।

एलोवेरा- एलोवेरा से आप किसी भी तरह के निशान को हल्का कर सकते है। लेकिन एलोवेरा जेल का प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान जरुर रखें कि एलोवेरा ताजा हो और इसे रात को सोने से पहले अपने निशान पर लगाएं।
 

खीरा- खीरे का प्रयोग करने से निशान जल्ही गायब हो जाते हैं। इसके लिए एक खीरे को काट कर उसका पेस्ट बना कर अपने निशान पर लगाएं इससे आपका निशान तो कम होगा ही साथ ही आपकी त्वचा भी चमकदार हो जाएगी।

 

Created On :   8 Sep 2017 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story