अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल

अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल
हाईलाइट
  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकी हमला।
  • हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके में शुरु किया सर्चिंग अभियान।
  • हमले में दो जवान शहीद
  • तीन नागरिक घायल।


डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए। शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ की टुकड़ी पर आंतकवादियों ने फायरिंग की। इस घटना में तीन नागरिक भी जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। 

 

Related image

इससे पहले गुरुवार को ही कश्मीर के कुपवाड़ा में दो दिनों तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। मंगलवार को शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आंतवादियों को ढेर कर दिया था। सोमवार को पुलवामा में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। इसी दिन त्राल इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने गस्त कर रही पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड फेंका था। आतंकियों ने यहां CFPF के वाहन को भी निशाना बनाया था।

 

 

 

घाटी में लश्कर कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी के बाद भी सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। सुरक्षाबलों के मुताबिक हमलावरों में पत्थरबाजों के भेष में आतंकी भी भीड़ का हिस्से थे। जिसके बाद से लगातार आतंकी गतिविधि तेजी से देखने को मिल रही है। आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई में 3 स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों पर हमले की वारदातों में इजाफा हुआ है और लगातार सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। 
 

 

Created On :   13 July 2018 7:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story