ये है देसी स्लाइड, फिसलने का ऐसे लिया जाता है मजा 

ये है देसी स्लाइड, फिसलने का ऐसे लिया जाता है मजा 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आपने शहर के पार्कों में अक्सर ही स्लाइड करते या आम बोलचाल कि भाषा में कहे तो फिसलपट्टी पर बच्चों को फिसलते और मस्ती करते देखा होगा। आप ये भी जानते है कि बच्चे कितने जिद्दी और शरारती होते हैं। बच्चे जब तक छोटे होते हैं वो पार्क में खेलने या घूमने की जिद्द करते हैं और मां-बाप बच्चों की जिद के आगे हारकर उनकी बात मान लेते हैं। लेकिन इसके उलट ग्रामीण क्षेत्रों में माता-पिता के पास इतना समय नहीं होता कि वो अपने बच्चों के साथ खेलें या उनका मनोरंजन कर सकें। ऐसे में बच्चे खुद ही अपने मनोरंजन के लिए कोई न कोई देसी तरीका ढूंढ लेते हैं। कई बार तो बच्चों की शरारतें और बदमाशियां आपको हैरत में डाल देती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों की इस देसी स्टाइल की स्लाइड्स को देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। बच्चों ने जो अपने मनोरंजन का तरीका ढूंढा है वो आपको भी अंचभित कर देगा।

 

बच्चों की मस्ती से भरा हुआ है ये वीडियो 
 
इस वीडियो में मस्ती कर रहे बच्चों को देखकर आपके जेहन में भी बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। इन बच्चों ने नदी किनारे की ढलान को ही फिसलपट्टी बना लिया। इस फिसलपट्टी पर बच्चे एक के बाद एक चढ़ते हैं और पूरी रफ्तार से फिसलते हुए नीचे जाते हैं। ये बच्चे कीचड़ में इस कदर खो गये हैं कि उन्हें चोट लगने का भी डर नहीं है। हालांकि ये वीडियो किस क्षेत्र का है इसकी जानकारी अभी नही मिल नहीं पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो खूब देखा और पंसद किया जा रहा है।  

 


ये हैं दुनिया की सबसे पुरानी स्लाइड्स 

बच्चों की पहली स्लाइड या फिसलपट्टी की तस्वीर करीब 90 साल पुरानी है। लकड़ी से बनाई गई ये स्लाइड और बहुत लोकप्रिय हुई थी। बच्चों के लिए इसे ब्रिटेन के नार्थ हैंपशायर के पार्क में 1922 में बनाया गया था। शुरुआती दिनों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग स्लाइड्स थीं। 

 

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के मस्ती करते हुए लड़कियों वाली स्लाइड पर आ गए हैं। हालांकि बाद में अलग-अलग स्लाइड बननी बंद हो गई। ये तस्वीर 1920 के दशक की है।

 

 

स्लाइड या फिसलपट्टी का आविष्कार चार्ल्स विकस्टीड ने किया था (इस तस्वीर में मध्य में) उन्होंने पहले इसे अपने पार्क के लिए बनाया लेकिन बाद में दुनिया भर में इसे बेचा, उन्होंने खेल से जुड़ी और भी चीज़ों का आविष्कार किया है।
 

Created On :   8 March 2018 11:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story