वायरल वीडियो: बंदर की समझदारी ने किया सभी को हैरान 

Viral video: People were surprised by the wisdom of the monkey
वायरल वीडियो: बंदर की समझदारी ने किया सभी को हैरान 
वायरल वीडियो: बंदर की समझदारी ने किया सभी को हैरान 

डिजिटल डेस्क। पीने के पानी की कमी आज लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी हम पानी  के महत्व को नहीं समझते और पानी की बर्बादी करते रहते हैं।मगर इसके ठीक उलट सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर पानी पीने के बाद नल को बंद करते दिखाई दे रहा है। बंदर की ये समझदारी देख सभी आश्चर्यचकित हैं।

देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस. वाई. कुरैशी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इंसानों के लिए यह कितना खूबसूरत संदेश है। बता दें कि अब तक इस वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 17 हजार बार लाइक किया जा चुका है और करीब  5500 लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया है। वीडियो में बंदर की समझदारी को देख लोग कई तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   3 Aug 2019 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story