जानें क्या हुआ जब गलती से दो सांप के ऊपर बैठी महिला

Woman sitting on snake talking to husband on phone, death due to snakebite
जानें क्या हुआ जब गलती से दो सांप के ऊपर बैठी महिला
जानें क्या हुआ जब गलती से दो सांप के ऊपर बैठी महिला

डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश। कई बार जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनका खामयाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ जाता है। कई बार इन गलतियों की वजह इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि समझ नहीं आता कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो कभी-कभी इंसान की जरा सी लापरवाही उसकी जान की दुश्मन बन जाती है। ऐसा ही हुआ गोरखपुर में एक महिला के साथ भी। जहां फोन पर पति से बात करते हुए वह सांप के ऊपर ही बैठ गई और सांप के काटने से उसकी मौत हो गई।

बता दें, यह घटना रियाव गांव की है जहां गीता नाम की महिला थाईलैंड में काम कर रहे अपने पति जय सिंह यादव से फोन पर बात करने में इतनी बिजी हो गई कि उसे बैड पर बैठा सांप का जोड़ा भी नहीं दिखा। बात करते-करते महिला बैड पर सीधे सांपों के ऊपर जा बैठी जहां सापों ने उसे डस लिया। जिसके बाद महिला तुरंत बेहोश हो गई, जहां घर वालों के देखने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही महिला का मौत हो गई। खबरों के मुताबिक बैड पर प्रिटेंट बैडशीट बिछी हुई थी जिसके कारण महिला को सांप नहीं दिखे। इसके बाद घर वालों के अस्पताल से लौटने पर भी दोनों सांप बैड पर ही बैठे हुए थे, जिसके बाद घर वालों ने सांपों को मार डाला।  

 

 

 

Created On :   15 Sep 2019 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story