अजब गजब: घर की फटी लाइन को ठीक करने के दौरान करनी पड़ी खुदाई, मिली ऐसी चीज कि देखकर उड़ गए आदमी के होश

- शख्स के घर की लाइन गई थी टूट
- लाइन ठीक करते वक्त खुदाई में मिली खास चीज
- 27 साल से दबी पन्नी अब भी थी वैसी की वैसी ही
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियोज आते हैं, जिनको देखकर होश उड़ जाते हैं। प्लास्टिक हमारी प्राकृति के लिए अच्छी नहीं है ये तो सभी जानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कई हजारों साल तक भी अगर प्लास्टिक को रखा जाए तो वो खत्म नहीं होती है। इसका जीता-जागता उदाहरण वीडियो में देखने को मिला है। उस शख्स के घर की लाइन खराब हो जाती है तो वो लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदता है। उस गड्ढे में उसको कई साल पुरानी प्लास्टिक मिलती है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक शख्स गड्ढा खोद रहा है। उस गड्ढे में मिट्टी ही मिट्टी है। शख्स को उस मिट्टी से एक जलानी जलजीरा का पैकेट मिलता है। वो उस पैकेट के पीछे की तारीख पढ़ता है तो पता चलता है कि वो पन्नी करीब 27 साल पुरानी है। तब भी वो पन्नी वैसी की वैसी ही है। अब तक वो पन्नी नष्ट नहीं हुई है। इसको देखते हुए ही कई लोग दंग रह गए हैं और प्राकृतिक के लिए चिंता जताई है।
कितनी पुरानी हैप्लास्टिक प्रकृति में सैकड़ों सालों तक नष्ट नहीं होता, इसलिए यह धरती, पानी और जीव-जंतुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है।कृपया प्रयोग न करें pic.twitter.com/Y8UzD5mrzA— ताज़ा तमाचा (@Taza_Tamacha) September 5, 2025
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Taja_Tamacha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है साथ ही लाइक भी किया है। कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि, इसकी रोकथाम सरकार को करनी चाहिए। तो दूसरे ने कहा है कि, प्लास्टिक पूरे इंसानी समाज और जानवरों के लिए भी जहर है इसलिए उसका इस्तेमाल कम करें।
Created On :   5 Sept 2025 6:14 PM IST