हॉकी इंडिया ने श्रीजेश का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया

Hockey India recommends PR Sreejesh name for Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
हॉकी इंडिया ने श्रीजेश का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया
हॉकी इंडिया ने श्रीजेश का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (HI) ने बुधवार को पूर्व कप्तान और दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया है। इसके अलावा हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। 

अर्जुन पुरस्कार के लिए चिंगलेनसाना सिंह, आकाशदीप सिंह और महिला टीम से दीपिका का नाम खेल मंत्रालय को भेजा गया है। इसी तरह, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए दिए जाने वाले मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए डॉ. आरपी सिंह और संदीप कौर का नाम भेजा गया है। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए एचआई ने बलजीत सिंह, बीएस चौहान और रोमेश पठानिया का नाम आगे भेजा है।

Created On :   1 May 2019 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story