सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

Tokyo Paralympics सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
हाईलाइट
  • टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये दूसरा स्वर्ण पदक है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक क्लास एफ64 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। सुमित ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता।

 

भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने आज सुबह स्वर्ण जीता था। भारत का इस पैरालंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है जबकि उसने कुल सात पदक अपने नाम किए हैं।

सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर के साथ फाइनल की शुरूआत की लेकिन उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो किया और पहले स्थान पर रहे। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08, तीसरे में 65.27, चौथे में 66.71 मीटर का थ्रो किया जबकि उनका छठा और अंतिम थ्रो फाउल रहा।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में आज पांचवां पदक अपने नाम किया है। उनसे पहले अवनि, देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और योगेश काथुनिया ने भी आज देश के लिए पदक जीते थे। भारत अबतक इस पैरालंपिक में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है।

Created On :   30 Aug 2021 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story