- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता
- /
- पीएम मोदी ने कोलकाता हादसे पर जताया...
Kolkata Puja Pandal Incident: पीएम मोदी ने कोलकाता हादसे पर जताया दुख, मृतको को 2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार सहायता राशि देने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सप्तमी की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उत्तर कोलकाता के मशहूर चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा (लकड़ी का ढांचा) अत्यधिक भीड़ और भारी बारिश के कारण ढह गया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़े -कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
कोलकाता भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
घटना पर पीएमओ की तरफ से भी संवेदना प्रकट की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोलकाता में मची भगदड़ अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
यह भी पढ़े -कोलकाता ही नहीं, भारत के इन 6 शहरों में भी दिखती है दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों से गरबा तक हर जगह उत्सव का रंग
मृतकों को मिलेगें 2-2 लाख सहायता राशि
पीएम मोदी ने घोषणा की है कि जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
क्या था घटना का मुख्य कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे अचानक बारिश होने लगी थी, जिससे बचने के लिए कई श्रद्धालु पंडाल के अंदर रुके थे। इस दौरान वहां मौजूद और दर्शकों ने अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई। भीड़ का दबाव बढ़ने से पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। उसके बाद वहां मौजूद लोग भागने लगे जिससे यह बड़ी घटना हो गई। पंडाल के अंदर सीमित लोगों की व्यवस्था की गई थी लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोग अंदर घुसने लगे थे।
Created On :   17 Oct 2026 11:29 PM IST












