मप्र में कांग्रेस कार्यकर्ता ने सीने पर बनवाया अरुण यादव का टैटू

मप्र में कांग्रेस कार्यकर्ता ने सीने पर बनवाया अरुण यादव का टैटू
  • ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा को खुश रखे।
  • अपने सीने पर यादव का टैंटू बनवाया है।
  • अरुण यादव ने राजा यादव की तस्वीर साझा की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजनीति में कई युवाओं के लिए उनके नेता किसी आदर्श से कम नहीं होते। इनके दिल-दिमाग पर इन नेताओं की ऐसी छवि बनती है कि वे उनकी खातिर कुछ भी कर गुजरने से नहीं हिचकते।मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता में पूर्व केंद्रीय अरुण यादव को लेकर ऐसी दीवानगी है कि उन्होंने यादव का टैटू अपने सीने पर बनवाया है।

राजा यादव विदिशा जिले के कुरवाई के रहने वाले हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने सीने पर यादव का टैटू बनवाया है। वे यादव को अपना न केवल आदर्श मानते है बल्कि उनके राजनीति करने के तौर तरीके के दीवाने हैं। लिहाजा उन्होंने अपने सीने पर यादव का टैंटू बनवाया है।

राजा ने अरुण यादव से मुलाकात कर अपने सीने पर बनवाया टैंटू भी उन्हें दिखाया। अरुण यादव ने राजा यादव की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, राजनीति में मेरे चाहने वाले बहुत है, मगर राजा यादव की बात सबसे अलग है। इनकी चाहत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मेरा टैटू अपने सीने पर बनवाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा को खुश रखे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 July 2023 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story