विधानसभा चुनाव 2026: अभिनेता से नेता बने विजय की TVK ने तमिलनाडु में डीएमके,AIADMK और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय ने विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कहा हम चुनाव के अंतिम प्रचार चरण में पहुँच चुके हैं, विक्रवंडी में हमने कहा था कि हमारा राजनीतिक दुश्मन DMK है और वैचारिक दुश्मन BJP है। हमने अपने रुख में एक इंच का भी बदलाव नहीं किया है। आप अपने विजय पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकते हैं।
आपको बता दें तमिलनाडु चुनाव 2026 के चुनावी प्रचार के आखिरी दिन TVK के कार्यकर्ता और समर्थक नंदनम स्थित YMCA मैदान की ओर उमड़ पड़े हैं, जहाँ पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय राज्य चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान का समापन करने वाले हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग होगी, चुनावी प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में 44 सीटें एससी और दो सीटें एसटी के लिए आरक्षित है, 188 सीटें सामान्य है। मौजूदा समय में डीएमके की सरकार है, वहां एम के स्टालिन सीएम है।
आपक बता दें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 21 अप्रैल 2026 को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। एक्टर से राजनेता बने TVK चीफ थलपति विजय ने अपनी आखिरी चुनावी रैली और रोड शो के जरिए तमिलनाडु चुनाव में मतदान से पहले जोरदार हुंकार भरी। विजय ने प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं से जुड़ने के लिए रैलियां कीं, जिनसे तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी हैं। क्योंकि उनकी जनसभाओं , रैलियों में भारी भीड़ नजर आई। विजय के नेतृत्व में टीवीके ने डीएमके,AIADMK और बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
Created On :   21 April 2026 5:34 PM IST












