हेमंत से मुलाकात के बाद नीतीश बोले- आगामी लोकसभा चुनाव का परिणाम देश का इतिहास बदलने वाला होगा

हेमंत से मुलाकात के बाद नीतीश बोले- आगामी लोकसभा चुनाव का परिणाम देश का इतिहास बदलने वाला होगा
Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrives at the state assembly during the budget session, in Patna on Wednesday, April 05, 2023. (Photo: IANS)
डिजिटल डेस्क, रांची। देश में विपक्षी एकजुटता की मुहिम के तहत रांची पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव का परिणाम देश का इतिहास बदलने वाला होगा। विपक्ष के दल एक साथ आ रहे हैं। यह एकजुटता उन ताकतों के खिलाफ हैं, जो देश के पुराने इतिहास को मनमर्जी से बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी से बात हुई है। हम सभी की राय एक है। देश के हित में एकजुटता का यह प्रयास चल रहा है। देश में अभी एकतरफा बातें हो रही हैं। किसी और के सुनी नहीं जा रही है। आजादी का 75वां वर्ष मनाने की शुरूआत हुई, लेकिन उनके पास बात का कोई जवाब है क्या कि 75 वर्ष यों ही गुजर गए या फिर देश का कोई इतिहास था।

नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बेकार की बातें बंद होनी चाहिए। किसी समाज के साथ विवाद नहीं होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाना है। बिहार और झारखंड एक जैसे राज्य हैं। दोनों का विकास होना चाहिए। नीतीश कुमार ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि आप सभी को पता है कि वे हमें कितना मानते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नीतीश कुमार जी देश में विपक्षी दलों की एकजुटता में जुटे हैं। हम सभी उनके साथ हैं। राज्य और देश की अस्मिता कैसे बची रहे, इसपर बात हो रही है। इसके पहले विशेष विमान से रांची पहुंचने पर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और ललन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2023 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story