जांच की आंच: संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन

संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन
  • 10 अक्टूबर तक ईडी के हिरासत में संजय सिंह
  • सिंह के करीबियों पर ईडी ने कसा शिकंजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उनके तीन करीबियों को तलब किया है। संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी, कंवरबीर सिंह और सर्वेश मिश्रा को ईडी ने समन भेजा है और कहा है कि वो जल्द से जल्द पेश हो। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वेश मिश्रा आज ही वित्तीय एजेंसी के समक्ष पेश हो सकते हैं। संजय सिंह को दिल्ली में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इसी साल मई में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके दौरान ईडी को कुछ अहम दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए थे। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल और दस्तावेज वैसे मिले है जो दिल्ली शराब घोटाले मामले से सीधा लिंक जोड़ रहे हैं। बीते दिन यानी 5 अक्टूबर को गिरफ्तार संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करते हुए कहा था कि दिनेश ने संजय सिंह को उनके घर जाकर दो किश्तों में 2 करोड़ रूपये दिए थे। साथ ही इस पूरे मामले में ईडी ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा का नाम भी लिया था।

संजय सिंह के करीबियों पर गिरी गाज

जांच एजेंसी ईडी के वकील ने संजय सिंह की रिमांड मागंते हुए कोर्ट में कहा था कि, संजय सिंह के घर दिनेश आरोड़ा से रूपये सर्वेश मिश्रा ने ही लिए थे। जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि संजय सिंह के पीए रहे विवेक त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी में हिस्सेदारी दिलाई गई थी। अब इन्हीं दावों को ईडी जांच पड़ताल करने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी संजय सिंह से उनके तीनों करीबीयों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने वाली है ताकि सच्चाई बाहर आ सके। जानकारी ये भी आ रही है कि आने वाले दिनों में सर्वे मिश्रा और विवेक त्यागी के अलावा कुछ और लोगों को समन भेज इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में संजय सिंह

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने संजय सिंह को कल यानी 5 अक्टूबर को पेश किया था। पेश करते हुए संजय सिंह की रिमांड ईडी ने 10 दिनों के लिए मांगी थी लेकिन अदालत ने 10 दिनों की रिमांड न देते हुए संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

Created On :   6 Oct 2023 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story