आबकारी मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड में भेजा

राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड में भेजा
  • कोर्ट में पेश हुए संजय सिंह
  • ईडी ने मांगी रिमांड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते दिन (4 अक्टूबर) ही प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटले में नाम आने का हवाला देते हुए सिंह को हिरासत में ले लिया था। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) संजय सिंह को आज यानी 5 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक दिखाई दे रही है। आप नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस घटना को बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में आप नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पायलट ने उठाया सवाल

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, आंकड़ों को देखें तो पिछले 5-7 सालों में ईडी का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95 फीसदी उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है? उद्देश्य क्या है? जो सत्ता से जुड़े लोग हैं उनपर कभी कोई जांच, छापेमारी नहीं होती, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिलता।"

Live Updates

  • 5 Oct 2023 1:08 PM GMT

    ईडी रिमांड पर भेजे जाने के बाद क्या बोले संजय सिंह?

    दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट से बाहर निकालते हुए संजय सिंह ने कहा, "झूठा आरोप है, बेबुनियाद आरोप है। हम डरने वाले नहीं हैं लड़ेंगें।" 

  • 5 Oct 2023 1:04 PM GMT

    10 अक्टूबर तक रिमांड में सांसद संजय राउत

    दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में 'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

  • 5 Oct 2023 12:03 PM GMT

    केजरीवाल ने क्या कहा?

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहा, जांच-जांच के खेल में टाइम खराब हो रहा है सबका। ऐसे देश तरक्की नहीं करेगा। जिस तरह के सवाल (सिसोदिया की जमानत पर) सुप्रीम कोर्ट कर रहा था उससे लग रहा है कि गलत केस बनाया गया।

  • 5 Oct 2023 11:41 AM GMT

    संजय सिंह पर थोड़ी ही देर में फैसला

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत थोड़ी ही देर में इस केस में फैसला सुनाएगी।

  • 5 Oct 2023 11:34 AM GMT

    कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा

    ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। संजय सिंह के वकील ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा लिया है।

  • 5 Oct 2023 11:20 AM GMT

    ईडी ने कम से कम 7 दिनों की रिमांड की मांग की

    संजय सिंह पर दोनों ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं। कोर्ट ने भी ईडी से कुछ सवाल किए हैं। ईडी ने कम से कम 7 दिनों की रिमांड की मांग की

  • 5 Oct 2023 11:02 AM GMT

    ईडी ने मांगा रिमांड

    ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी है।

  • 5 Oct 2023 10:52 AM GMT

    अदालत में संजय सिंह ने क्या कहा?

    ईडी के बयान पर सजंय सिंह ने अदालत में कहा कि, जांच एजेंसी पूरा पूरा झूठ बोल रही है। जिस पर कोर्ट ने ईडी से पूछा कि सजंय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है? जब ईडी को लेनदेन की जानकारी काफी समय से है तो अभी अरेस्ट क्यों किया? इस पर ईडी ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं।

  • 5 Oct 2023 10:47 AM GMT

    ईडी ने कोर्ट में क्या कहा?

    संजय सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील मोहित माथुर राउज एवेन्यू कोर्ट में दलील रखा। उन्होंने कहा कि किस बेसिस पर सिंह को अरेस्ट किया है बताया जाए। रिमांड पेपर दिया जाए। इस पर ईडी ने संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी। ईडी के वकील ने कहा कि दो अलग अलग ट्रांजेक्शन हुए है। कुल 2 करोड़ का लेन देन हैं। सर्वेश मिश्रा जो संजय सिंह के लिए काम करते हैं। दिनेश अरोड़ा के बयान के मुताबिक उसने लेन देन की बात फोन पर कन्फर्म की है।

  • 5 Oct 2023 10:44 AM GMT

    संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    आप सांसद संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधाते हुए कहा कि,वो चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा करवा रहे हैं।

Created On :   5 Oct 2023 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story