Delhi News: दिल्ली यमुना विकास बोर्ड और ग्राम विकास बोर्ड के नए अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, जानें किसको मिली ये अहम जिम्मेदारी?

दिल्ली यमुना विकास बोर्ड और ग्राम विकास बोर्ड के नए अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, जानें किसको मिली ये अहम जिम्मेदारी?
  • दिल्ली में बीजेपी विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
  • अरविंदर सिंह लवली संभालेंगे ट्रांस यमुना विकास बोर्ड
  • राज कुमार चौहान बनेंगे ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसमें अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान शामिल हैं। अरविंदर सिंह लवली को ट्रांस यमुना विकास बोर्ड और राज कुमार चौहान को ग्राम विकास बोर्ड केा प्रमुख बनाया गया है।

बता दें, दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। दोनों ही विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी विधायकों की बैठक के बाद लिया गया है।

राज कुमार चौहान ने क्या कहा?

राज कुमार चौहान ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा है कि, मुख्यमंत्री ने जो भी विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं अभारी हूं। मैं पूरी मेहनत से अपना काम करूंगा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। बता दें, चौहान इससे पहले कांग्रेस सरकार में शीला दीक्षित के नेतृत्व में एक दशक तक मंत्री पद को संभाला था और साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी में आ गए थे।

अरविंदर सिंह ने भी थामा था बीजेपी का हाथ

अरविंदर सिंह लवली की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें, अरविंदर सिंह लवली पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम करते थे। वहीं, उन्होंने भी साल 2024 के आम चुनावों से पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी पार्टी का हाथ थामा था। इसके बाद इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको गांधी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी।

Created On :   3 Aug 2025 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story