बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सबको बोलने और भ्रमण करने का अधिकार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क गया। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, चुनावों को देखते हुए राजनेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। वहीं चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं के निशाने पर बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा पर कहा उन्हें किसने रोका है? वे पदयात्रा पर जाएं, जैसे जाना है जाएं। उन्हें इतना तो समझना चाहिए कि हमारे देश में लोकतंत्र इतना सापेक्ष्य है कि सबको बोलने का और भ्रमण करने का अधिकार है। इसका प्रयोग करते हुए यदि वे घूमने जा रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा जिन लोगों की मृत्यु हुई है, जिनका स्थानांतरण हुआ है या जो लोग दूसरी विधानसभा में चले गए हैं, कम से कम चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि किस कारण उन लोगों का नाम काटा गया। नाम कटा है तो उन लोगों को नोटिस मिला है या नहीं या किस प्रक्रिया को अपनाया गया जिसके अंतर्गत आपने(चुनाव आयोग) मतदाताओं को मृत पाया या शिफ्टेड पाया।
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा कंप्यूटर की गड़बड़ी से ऐसा हो सकता है। जिन लोगों का नाम छूट गया है उनकी आपत्ति भी चुनाव आयोग ने ली है। लोगों को सावधानी भी बरतनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि उनका नाम है या नहीं है।
Created On :   3 Aug 2025 2:21 PM IST







