बिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD नेता रितु जायसवाल ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, टिकट बांटने को लेकर कह दी ये बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर में राजनीति दलों के नेताओं में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल की नेता रितु जायसवाल ने अपनी ही पार्टी पर गुटबाजी का गंभीर आरोप लगाते आ रही है। इस दौरान उनका कहना है कि वह जिस प्रकार से पार्टी में संघर्ष कर रही है। वह टिकट का किसी पाद के लालच में बनी कर रही है। बल्कि वह पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। रितु ने आगे कहा कि पार्टी रात के अंधेरे में टिकट बांटने का काम कर रही हैं। वहीं जो मेहनती कार्यकर्ता होते हैं उनकी उपेक्षा की जाती है। बता दें कि रितु जायसवाल पार्टी में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी है।
रितु जायसवाल को मिले ये सम्मान
रितु जायसवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें परिहार सीट से टिकट मिला था। उस वक्त वह एक जानी पहचानी समाजसेविका थीं। इसे बाद पार्टी ने उन्हें 'राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार' (2019) और 'चैंपियनस ऑफ चेंज' (2018) जैसे राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा था। उनका आगे कहना है कि पार्टी से उन्हें पहचान मिली है। ये बात पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पहचान उनके काम से बनी थी।
पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि साल 2023 में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया था कि वे आरजेडी में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके ढाई महीने बाद संगठन को एक मजबूत नीव मिली थी। जो बापू सभागार में महिला दिवास के कार्यक्रम में देखने को मिला था। उन्होंने आगे पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान का खुलासा करते हुए बताया कि इसके लिए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के साथ एक मीटिंग हुई थी, जिसमें शिवहर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही गई थी।
इस वजह से रितु ने पार्टी के सामने किया खड़ा सवाल
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मैंने प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ ही दिन बाद पार्टी के कुल दलाल पैसे लेकर आए और उस सीट से किसी दूसरे को उम्मीदवार में लग गए थे। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस पर रितु ने उनका आभार व्यक्त किया। लेकिन हालिय चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसकों लेकर उन्होंने पार्टी के सामने सवाल खड़ा किया।
Created On :   21 Oct 2025 4:09 PM IST