बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जेडीयू के अभेद किले आलमनगर को भेदने के लिए विपक्षी दलों को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत

जेडीयू के अभेद किले आलमनगर को भेदने के लिए विपक्षी दलों को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत
1952 के पहले चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के तनुक लाल यादव निर्वाचित हुए। 1957 से 1972 तक कांग्रेस के यदुनंदन झा और विद्याकर कवि ने 5 बार इस सीट पर कब्जा किया, जिसमें यदुनंदन झा दो बार और विद्याकर कवि तीन बार निर्वाचित हुए।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट बिहार में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र मधेपुरा जिले में आता है, इसका संसदीय क्षेत्र भी मधेपुरा है। आलमनगर एक सामान्य सीट है। 1951 में गठित आलमनगर विधानसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हो चुके है। यहां के वोटर्स ने कुछ चुनिंदा नेताओं पर ही लगातार भरोसा किया है। 1952 के पहले चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के तनुक लाल यादव निर्वाचित हुए। 1957 से 1972 तक कांग्रेस के यदुनंदन झा और विद्याकर कवि ने 5 बार इस सीट पर कब्जा किया, जिसमें यदुनंदन झा दो बार और विद्याकर कवि तीन बार निर्वाचित हुए।

1977 और 1980 में जनता पार्टी , 1985 में लोकदल, 1990 में जनता दल ,1995 से नरेंद्र नारायण यादव इस सीट पर लगातार 7 बार विजयी रहे हैं। शुरू में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और 2000 से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार रहे। आलमनगर में अनुसूचित जाति 18 फीसदी और मुस्लिम मतदाता 13 फीसदी के करीब है। आलमनगर में यादव वोटर्स की संख्या सबसे अधिक है ,उनके कुल मतदाता करीब 30% है, जो चुनाव में अहम भूमिका निभाता है।

आलमनगर में जदयू की पकड़ मजबूत एवं स्थाई से मानी जाती है। आलमनगर जेडीयू का अभेद किला है। आलमनगर का नाम संभवतः मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय के नाम पर पड़ा है, जिनका शासनकाल 1754 से 1759 तक रहा। आलमनगर मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र होने के साथ साथ कृषि आधारित अजर्थव्यवस्था है, विकास यहां अधूरा है, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ अन्य बेसिक सुविआओं का यहां अभाव है। जेडीयू की राजनीतिक रणनीतिक यहां स्थिरता और निरंतरता पर टिकी हुई है। आरजेडी को वोटर्स के मन में जगह बनाने के लिए बडे़ बदलाव के साथ कठिन चुनौती है।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

Created On :   21 Oct 2025 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story