बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या चुनाव से पहले पलटी मारेंगे CM नीतीश कुमार! NDA छोड़ने के लिए पप्पू यादव ने दिया ये ऑफर, क्या थामेंगे महागठबंधन का दामन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसे लेकर सियासी दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर सिर्फ कांग्रेस ही उनको सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह (नीतीश कुमार) आना भी चाहते हैं। अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
यह भी पढ़े -प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साजिश रचने का लगाया आरोप, कहा हमारे उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने पर इनका हाथ
पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर
पप्पू यादव ने दावा किया, "अगर एनडीए जीती तो चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिल्कुल नहीं बनेंगे। बीजेपी उन्हें सम्मान नहीं देती। नीतीश कुमार को सम्मान सिर्फ कांग्रेस दे सकती है और कांग्रेस में वह आना भी चाहते हैं। अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।"
क्या महागठबंधन में एकजुटता है, इस पर पप्पू यादव ने कहा, "एनडीए पर तो अकेले पप्पू यादव ही भारी पड़ेगा। रही बात एकजुटता की तो महागठबंधन से यह सवाल नहीं पूछा जाए। बल्कि बीजेपी से पूछा जाए कि उन लोगों की एकजुटता कहां है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो बिहार में अभी यही है।"
यह भी पढ़े -बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद क्या झारखंड में भी बदल जाएगी सियासी हवा? झामुमो ने समीक्षा का लिया निर्णय
एनडीए पर जमकर साधा निशाना
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती और महागठबंधन को वोट करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बिहार में चुनावी सभा छठ के बाद होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन मर रही है या जी रही है इसकी चिंता सभी लोग करना छोड़ दें। 14 नवंबर के बाद रिजल्ट बताएगा कि जनता किसके साथ है।"
दरअसल, पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को भले ही साथ आने का ऑफर दिया हो। लेकिन, नीतीश कुमार ने समय समय पर क्लियर कर चुके हैं कि वह एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने महागठबंधन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले कुछ गड़बड़ हो गया था लेकिन अब नहीं होगा।
Created On :   21 Oct 2025 8:35 PM IST