बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'मौका मिलने पर सरकार बनाने में भी दखलअंदाजी करेंगे', RJD और कांग्रेस पर जीतन राम मांझी का तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में सियासी दलों ने कमर कस ली है। एनडीए से सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद घटक दल एक बार एक कई सूची जारी कर रहे हैं। तो वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन में सीटों बंटवारे पर तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में एनडीए महागठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय न हो पाने पर तंज कस रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बाद अब एनडीए शामिल अन्य घट दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन पर हमला बोला है।
जीतन राम मांझी ने महागठबंधन पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने महागठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ग्रेस और आरजेडी या महागठबंधन में जो लोग हैं, वे सभी अपने निजी हितों के लिए हैं तो ऐसे में जहां भी निजी हितों की बात आती है, वहां मतभेद होना तो स्वाभाविक ही है। मांझी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब वे (महागठबंधन) कह रहे हैं कि वे कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं, क्या ऐसा भी हो सकता है?
इस दौरान जीतन राम मांझी ने राजद और कांग्रेस में फ्रेंडली मुकाबले के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। अगर आप गठबंधन में एकजुट नहीं रह सकते, तो मौका मिलने पर भी सरकार बनाने में दखलअंदाज़ी करेंगे। आज सरकार बनाओगे और वो कल टूट जाएगी।
बिहार में एनडीए की सरकार बनने का किया दावा
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीतन राम मांझी ने कहा कि जब तक स्थिर सरकार नहीं होगी, किसी भी राज्य या देश का विकास नहीं होगा। ये सिर्फ एनडीए से ही संभव है। इसलिए राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य की सेवा होगी। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार जन सेवा, राज्य सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और राज्य में बेरोजगारी को दूर करने के लिए है, लेकिन वो लोग (महागठबंधन के नेता) सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
Created On :   21 Oct 2025 7:07 PM IST