बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'पहले हिन्दू-मुसलमान के बीच बहुत लड़ाई...' बिहार मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

पहले हिन्दू-मुसलमान के बीच बहुत लड़ाई... बिहार मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित
नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी है, जब से राज्य में कानून का राज चल रहा है। उनके आने से पहले तक प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ था। शाम होने के बाद लोग डर के मारे घरों में बंद हो जाते थे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीनापुर में भी एक आयोजन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तब से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी है, जब से राज्य में कानून का राज चल रहा है। उनके आने से पहले तक प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ था। शाम होने के बाद लोग डर के मारे घरों में बंद हो जाते थे। लेकिन पहले वाली स्थिति पूरी तरह से बदल गई हैं।

नीतीश कुमार ने आगे कहा, "पहले हिन्दू-मुसलमान के बीच बहुत लड़ाई होती थी, मंदिरों में रात में चोरी और गड़बड़ी की घटनाएं आम थीं। लेकिन हमने सब बंद कराया। अब किसी तरह का डर या भय नहीं है, शांति और सौहार्द का वातावरण है।"

बिहार के विकास कार्यों का जिक्र नीतीश कुमार ने करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा, सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य के इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं। इनके अलावा सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने अभी तक 40 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। वहीं, आगामी पांच सालों में 1 करोड़ रोजगार देनें का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री का कहना है, "पहले की सरकारों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया, न पढ़ाई का इंतजाम था, न रोजगार की व्यवस्था। हमने गांव-गांव तक सड़कें बनाईं, अस्पतालों को मजबूत किया और युवाओं को काम देने की दिशा में ठोस कदम उठाए।"

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की पहले सत्ता थीं, तो उन्होंने कोई काम नहीं किया था, बस वे लोग चुनाव के टाइम पर वोट मांगने आते हैं। उन्होंने आगे कहा उनकी सरकार हमेशा से जनता के विकास और प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। जो यह सिलसिला आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

Created On :   21 Oct 2025 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story