UP Assembly Elections 2027: PDA रथ के साथ अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद, 2027 में बड़ी जीत का किया दावा

PDA रथ के साथ अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद, 2027 में बड़ी जीत का किया दावा
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलने वाली है। साथ ही भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। बीजेपी पर यादव ने प्रशासन का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि ये लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा जनसमर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा।

PDA रथ का आगाज

अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से पीडीए रथ का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, "जो लोग बुलडोजर का नकारात्मक प्रयोग कर रहे हैं, इस बार जनता वोट का बुलडोजर चलाने जा रही है। इनका बुलडोजर भी भेदभाव से चलता है। ये लोग गाली देने वालों का सम्मान करते हैं। हमारे PDA में A फॉर अल्पसंख्यक में मुस्लिम, सिख, बौद्ध भाई और सब माइनॉरिटी के भाई और आधी आबादी है।"

ओवैसी के साथ गठबंधन पर पहली बार दी प्रतिक्रिया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यूपी के इस चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में लड़ना चाहते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए कहा, "हमारा जो इंडिया गठबंधन पूर्व में था, वही रहेगा। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम 2027 में बड़ी जीत हासिल करेंगे।"

हाथरस मामले पर क्या कहा?

सपा प्रमुख का कहना है, "हमारे विधायक के साथ जो अन्याय हुआ था, आज उनके सम्मान में हमने कार्यक्रम किया, जहां कहीं भी कोई अन्याय होगा, वहां समाजवादी पार्टी खड़ी नजर आएगी। जो लोग कह रहे हैं कि हमारा 20 करोड़ का रथ है, वो हमें कम भी देंगे, उसे दे देंगे। जो हाथरस की बेटी के साथ हुआ, वही गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ हुआ है।"

'सपा सरकार में मिलेगा इंसाफ'

अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया और कहा कि भविष्य में सपा की सरकार बनती है, तो हर व्यक्ति को इंसाफ मिलेगा। साथ ही बताया कि भाजपा से ज्यादा नकारात्मक कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोगों ने उनके विधायक के साथ अन्याय किया है। उन्होंने अमरोहा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यही बीजेपी का अपने लोगों को बचाने का तरीका है। वो अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करते, जो लोग रेप करने वालों का सम्मान कर सकते हैं, उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।"

चुनाव आयोग के विवाद पर क्या बोले?

सपा प्रमुख यादव ने चुनाव आयोग के विवाद पर कहा, "जिन लोगों ने EC में धोखाधड़ी की है, वो खुद ही इस्तीफा दे दें। अब तो स्पष्ट हो गया कि बीजेपी की कठपुतली बनकर वोट काट रहे थे, ये CEC के लोग चुनाव नोचवा लोग हैं। ये नकली हिंदू हैं, जो लोग चढ़ावा चोरी कर लें, वो कैसे लोग होंगे? बीजेपी के लोगों ने राम धन की चोरी की। चंदा चोरी करने वाले से खराब और कोई हो सकता है? इनके पाप का घड़ा भर गया है।"

Created On :   24 Sept 2026 10:45 PM IST

Tags

Next Story