UP Politics: ओपी राजभर के सपा में टूट वाले बयान पर आप सांसद संजय सिंह का पलटवार, यूपी में ब्राह्मणों के मुद्दे पर BJP को घेरा

ओपी राजभर के सपा में टूट वाले बयान पर आप सांसद संजय सिंह का पलटवार, यूपी में ब्राह्मणों के मुद्दे पर BJP को घेरा
हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया। इसके बाद यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस दावे पर अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर किसी चिट्ठी के आधार पर ऐसा कह रहे हैं कि रामगोपाल यादव ने अमित शाह को कई चिट्ठी दी थी। बता दें, राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी में किसी भी हालात में टूट होने का दावा किया था।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "उस चिट्ठी के बारे में मैंने पता किया। रामगोपाल जी ने अमित शाह को लिखकर दिया कि दो-तिहाई बीजेपी के सांसद टूटकर इधर आ जाएं।"

इसके अलावा राम मंदिर चढ़ावा मामले पर उन्होंने कहा, "पहली बात तो ये है कि SIT एक झुनझुना है। दूसरी बात, जब पैसे की बरामदगी हो गई, चढ़ावे में सैकड़ों करोड़ की चोरी का साक्ष्य सामने आ गया, उसके बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और ट्रस्ट भंग नहीं हो रहा है तो इसको क्या समझेंगे? ये कौन सी कार्रवाई है? चंपत राय का नाम हर भ्रष्टाचार में आ रहा है। उसी व्यक्ति ने सुल्तान अंसारी से दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी। उसी व्यक्ति ने तीन करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदी और अभी तक वो ट्रस्ट में बना हुआ है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा

इस मामले पर उन्होंने आगे कहा, "पहले ये पता चले कि भ्रष्टाचार कितना बड़ा है। क्योंकि ये कई सालों से चल रहा है। इसमें जो लोग शामिल हैं उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसकी समयबद्ध जांच होनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए तब आप कार्रवाई की कोई उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन जांच समयबद्ध हो वरना तारीख पर तारीख चलती रहेगी।"

इसके अलावा एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, "ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा अपमान बीजेपी में हो रहा है। उसके 365 उदाहरण आपको मिल जाएंगे।"

Created On :   18 Jun 2026 10:24 PM IST

Tags

Next Story