Rajya Sabha Elections 2026: झारखंड में प्रणव राय की हार पर बौखलाई कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी के राजू ने सहयोगी दलों पर लगाया धोखा देने का आरोप

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हुए। एक सीट पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार वैद्यनाथ राम जीते। वहीं दूसरी सीट पर चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया, जहां कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के सामने खड़े एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी जीत गए। रिजल्ट सामने आने के बाद सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस बौखला गई है।
पार्टी की हार के बाद प्रदेश के पार्टी प्रभारी के राजू ने महागठबंधन में शामिल सहयोगी दल आरजेडी और भाकपा (माले) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी और भाकपा के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'प्रणव झा को आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों का समर्थन नहीं मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से 4 अतिरिक्त वोट कांग्रेस को मिले, लेकिन सहयोगी दलों का समर्थन न मिलने से वो हार गए। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ताधारी गठबंधन में एकता नहीं है।'
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव परिमल नाथवानी की जीत पर एनडीए खेमे में उत्साह, बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन ने दी बधाई
कैस हुआ मतदान?
झारखंड विधानसभा में 81 विधायक हैं। राज्यसभा में जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। मौजूदा स्थिति देखें तो राज्य में एनडीए के 24, महागठबंधन के 56 और जेकेएलएम का एक विधायक है।
यह भी पढ़े -झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग! NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस के प्रणव झा को मिली बड़ी हार
एक सीट पर जेएमएम के उम्मीदवार को वैद्यनाथ राम को 31 वोटों मिलीं और वह जीत गए। दूसरी सीट पर NDA समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच मुकाबला हुआ। नाथवानी को 30 वोट मिले, इनमें दो अवैध हो गए। वहीं, प्रणव झा को 20 मिले, इसके एक वोट अवैध हो गया। इस तरह नाथवानी को 24 एनडीए जबकि 4 क्रॉस वोटिंग के जरिए वोट मिले।
Created On :   18 Jun 2026 10:20 PM IST







