Rahul Gandhi on ECI: चुनाव आयोग के कानूनी एक्शन पर राहुल गांधी का आया जवाब, कहा - 'जो कहा, वही हलफनामा है'

चुनाव आयोग के कानूनी एक्शन पर राहुल गांधी का आया जवाब, कहा - जो कहा, वही हलफनामा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट पर अनियमितता का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा, "बेंगलुरु सेंट्रल पर कांग्रेस 3 फीसदी से भी कम अंतर से बीजेपी से हारी थी। ये फर्जी मतदाता और डुप्लीकेट वोटिंग के उदाहरण हैं।" इस दौरान कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उनके आरोपों कोलेकर हलफनामा देने की बात कही।

राहुल गांधी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इसके बाद चुनाव आयोग ने बेंगलुरु सेंट्रल के दावे पर राहुल गांधी पर हमला बोला। आयोग ने कांग्रेस सांसद को अपने दावे के सबूत पेश करने के लिए कहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, "मैं लोगों से जो कहता हूं, वही मेरा वचन है। इसे हलफनामा के रूप में लीजिए। यह चुनाव आयोग का डेटा है और हम उनका डेटा दिखा रहे हैं।"

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र केडेटा के विश्लेषण में गड़बड़ी का पता लगाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी बेंगलुरु मध्य लोकसभआ सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में छह में पीछे रह गई हैं। हालांकि, महादेवपुरा में उसे एकतरफा वोट हासिल हुए है। इतना ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोटों की चोरी हुई।

"एक पते पर 50-50 मतदाता थे - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "एक पते पर 50-50 मतदाता थे। कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग थे। हमारे संविधान में जो बातें निहित हैं वो इस तथ्य पर आधारित हैं कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार होगा। सवाल यह है कि अब यह विचार कितना सुरक्षित है कि एक व्यक्ति को एक वोट अधिकार मिलेगा?"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "पिछले कुछ समय से जनता में एक संदेह था। सत्ता विरोधी माहौल दल के खिलाफ होता है, लेकिन बीजेपी इकलौती ऐसी पार्टी जिसके खिलाफ यह माहौल नहीं होता।" उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वेक्षण कुछ कह रहे थे, लेकिन नतीजे कुछ और हो गए।

Created On :   7 Aug 2025 6:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story