लोकसभा चुनाव: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक आज

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक आज
  • बीजेपी सीईसी बैठक
  • दूसरी सूची के नामों पर मंथन
  • लोकसभा चुनाव की आगे की रणनीति पर चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। सोमवार को हो रही बीजेपी चुनाव समिति की में लोकसभा चुनाव के आगे की तैयारियों की चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनावों के लिए बाकी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। बैठक में दूसरी सूची पर भी मुहर लग सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है, जिसमें 150 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है।

बैठक में एनडीए गठबंधन में शामिल अन्य दलों के लिए सीट शेयरिंग को लेकर बात होने की संभावना है। राजग के महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा एवं बिहार के सहयोगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा कर सकते हैं। 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद आज एक बार फिर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है।

आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में बड़ा उलटफेर किया है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले देश में सियासी पारा बढ़ने लगा है। सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है।

Created On :   11 March 2024 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story