उत्तरप्रदेश सियासत: नेपाल में Gen-z के हिंसक प्रदर्शन के बीच चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार से की ये अपील, जानें किस मुद्दे पर की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में Gen-z के विरोध प्रदर्शन की आग में झुलसा रहा है। Gen-z के हिंसक प्रदर्शन के चलते ओपी शर्मा ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इसे देखते हुए नेपाल के बॉर्डर से सटे उत्तरप्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार से एक विशेष अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि हर भारतीय का जीवन और हित सर्वोपरि है।
चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार से की अपील
सोशल मीडिया एक्स पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लिखा, "1- नेपाल में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। वहाँ निवास कर रहे भारतीय नागरिकों, तीर्थयात्रा एवं पर्यटन हेतु गए भारतीयों तथा भारतीय निर्यातकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 2 - हम मोदी सरकार से अपेक्षा करते हैं कि नेपाल में फंसे सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों की तत्काल सुरक्षित निकासी की जाए। 2- इसके लिए विशेष विमान, बसें और परिवहन साधनों की व्यवस्था की जाए। 3 - भारतीय निर्यातकों की संपत्ति, माल और व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। 4 - नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर तैयार किया जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।"
इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हर भारतीय का जीवन और हित सर्वोपरि है। हम अपेक्षा करते हैं कि भारत सरकार त्वरित कार्रवाई कर यह सुनिश्चित करेगी कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है।
नेपाल हिंसा पर डीजीपी राजीव कृष्णा ने की चर्चा
नेपाल में हिंसा के बारे में डीजीपी राजीव कृष्णा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नेपाल में पिछले तीन दिनों से जो स्थिति बनी हुई है उस रिपोर्ट के अनुसार अभी मामला वहां खराब है। परसों से ही हमारे उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी है और एसएसबी चौकी थाना सभी अलर्ट हैं। चौकी थानों पर संख्या बढ़ाई गई है और सभी गतिविधियों पर नजर है। जो यात्री नेपाल में है वह इंडिया आना चाहते हैं, उनका मैसेज मिल रहा है और उनको वापस लाने के लिए हम काम कर रहे हैं।
Created On :   10 Sept 2025 10:11 PM IST